धर्म-अध्यात्म

दिवाली पर इन 3 राशियों पर मांं लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

Subhi
23 Oct 2022 4:56 AM GMT
दिवाली पर इन 3 राशियों पर मांं लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा
x

दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाता है। यह पांच दिवसीय त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। दिवाली पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बनने वाले शुभ योग कई राशि वालों के लिए लाभकारी माने जा रहे हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दीपावली के दिन अभिजीत मुहूर्त और वैधृति योग का अद्धभुत संयोग बन रहा है। इस संयोग का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। यह संयोग सभी 12 राशियों पर अपना असर डालेगा, हालांकि कुछ राशि के जातकों के लिए यह बेहद लाभकारी रहने वाला है। जानें दिवाली के पावन पर्व पर किन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा-

सिंह- ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बनने वाला दिवाली पर खास संयोग सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। सिंह राशि के जातकों को करियर में उन्नति मिल सकती है। शनिदेव की भी आप पर कृपा दृष्टि रहने वाली है। निवेश का लाभ मिलेगा।

तुला- तुला राशि वालों के लिए दिवाली का त्योहार खुशियों भरा होगा। इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों का खास संयोग शुभ रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर- मकर राशि वालों के लिए दिवाली पर बनने वाला अभिजीत मुहूर्त व वैधृति योग सूर्य के समान भाग्य चमका सकता है। आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे।


Next Story