धर्म-अध्यात्म

गुप्त नवरात्रि के दौरान इन उपायों से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Subhi
30 Jun 2022 2:42 AM GMT
गुप्त नवरात्रि के दौरान इन उपायों से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
x
हिंदू धर्म में नवरात्रि चार बार आते हैं। दो सामान्य व दो गुप्त नवरात्रि आते हैं। आषाढ़ मास में आने वाले नवरात्रि को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 30 जून से प्रारंभ हो रहे हैं

हिंदू धर्म में नवरात्रि चार बार आते हैं। दो सामान्य व दो गुप्त नवरात्रि आते हैं। आषाढ़ मास में आने वाले नवरात्रि को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 30 जून से प्रारंभ हो रहे हैं, जो कि 8 जुलाई तक रहेंगे। गुप्त नवरात्रि के दौरान गुप्त रूप से मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। गुप्त नवरात्रि के पीछे यह विचार प्रचलित है कि इस दौरान मां दुर्गा की गुप्त रूप से पूजा की जाती है। ऐसा करने से पूजा का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। गुप्त नवरात्रि के दिनों में सुख-समृद्धि व शांति के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं। जानें गुप्त नवरात्रि के उपाय-

गुप्त नवरात्रि का पहला दिन, ज्योतिषाचार्य से जानें घटस्थापना का मुहूर्त, भोग व व्रत नियम

गुप्त नवरात्रि के दौरान करें ये उपाय-

1. गुप्‍त नवरात्रि के दिनों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। अगर कमल का फूल नहीं मिल पा रहा है तो घर में कमल के फूल वाली कोई तस्वीर भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर वास होता है।

2. गुप्‍त नवरात्रि में धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए चांदी या सोने का सिक्‍का घर पर लाने से बरकत आती है। मान्यता है कि मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

3. अगर आप या आपका कोई परिचित बीमारी से परेशान है तो गुप्‍त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्‍प अर्पित करें। इसके साथ ही ऊं क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जप करें। मान्यता है कि ऐसा करने मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4. गुप्त नवरात्रि के दौरान कर्ज से भी मुक्ति पा सकते हैं। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के समक्ष गुग्‍गल की सुगंध वाली धूप जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

5. नवरात्रि में मोरपंख को घर में लाना शुभ माना गया है। मां लक्ष्‍मी की सवारी में से एक मोर भी होता है। मोर पंख को घर पर लाने से आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा भी आती है।


Next Story