धर्म-अध्यात्म

मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ये पौधा, घर में पौधे को लगाने से धन-दौलत में होती है वृद्धि

Tara Tandi
16 March 2022 3:30 AM GMT
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ये पौधा, घर में पौधे को लगाने से धन-दौलत में होती है वृद्धि
x
हरे-भरे पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में सहायक होते हैं। घर में पौधा लगाना हर दृष्टिकोण से शुभ होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरे-भरे पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में सहायक होते हैं। घर में पौधा लगाना हर दृष्टिकोण से शुभ होता है। घर में लगे कुछ पौधे न सिर्फ मन को शांति देते हैं, बल्कि धन-संपत्ति का भी कारक बनते हैं। धार्मिक मान्यता है कि हर पेड़-पैधे में कुछ ना कुछ दैवीय शक्ति मौजूद होती है, जिसके प्रभाव से घर या उसके आसपास की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहती है। इसके अलावा कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो देवी लक्ष्मी को बेहद प्रिय होते हैं। ऐसा ही एक पौधा है लक्ष्मणा का। कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में धन का आगमन होता है। साथ ही लक्ष्मणा का पौधा परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बनाता है। लक्ष्मणा के पौधे को घर में लगाने से कई शुभ फल मिलते हैं। आइए जानते हैं इस पौधे के बारे में....

लक्ष्मणा पौधे से मां लक्ष्मी का संबंध
धार्मिक मान्यता है कि लक्ष्मणा पौधे से धन की देवी मां लक्ष्मी का संबंध होता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन प्राप्ति का योग बनता है। लक्ष्मी मां को प्रिय ये पौधा यदि घर में लगाया जाए, तो घर में धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और परिवार की आय में भी बढोतरी होती है।
सिर्फ यही नहीं, मान्यता है कि ये पौधा जहां भी होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। ये भी कहा जाता है कि ये पौधा वास्तु दोष दूर करता है। जिस घर में ये पौधा लगा होता है वहां हमेशा मां लक्ष्मी निवास करती हैं।
लक्ष्मणा के पौधे को घर में लगाने से परिवार के लोगों की आर्थिक दिक्कतें खत्म हो जाती हैं और घर में चारों ओर से धन आने लगता है। पारिवारिक आय बढ़ने लगती है और घर में खुशहाली के साथ-साथ घर का माहौल भी अच्छा होता है।
घर में कहां लगाना चाहिए लक्ष्मणा का पौधा?
लक्ष्मणा का पौधा घर में पूरब या पूर्व-उत्तर की दिशा में लगाना चाहिए। कहा जाता है कि उत्तर दिशा धन का कारक है। ऐसे में लक्ष्मणा के पौधे को इस दिशा में लगाने से घर में धन का आगमन होता रहता है और कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
Next Story