धर्म-अध्यात्म

100 सालों बाद होली पर लग रहा चंद्र ग्रहण, इस दौरान न करें ये काम

Tara Tandi
21 March 2024 11:53 AM GMT
100 सालों बाद होली पर लग रहा चंद्र ग्रहण, इस दौरान  न करें ये काम
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म का प्रमुख पर्व होली इस साल 25 मार्च दिन सोमवार को पड़ रहा है इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है ज्योतिष गणना के अनुसार होली पर करीब 100 साल बाद चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है।
ऐसे में ग्रहण काल के दौरान कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना घर और जीवन में दरिद्रता और रोग शोक का प्रवेश होता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
ग्रहण के दौरान इन कार्यों को करने से बचें—
ज्योतिष अनुसार ग्रहण काल का समय शुभ नहीं माना जाता है ऐसे में इस दौरान भोजन करने से बचना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति ग्रहण काल के समय भोजन करता है तो वह रोगी और दरिद्र बन जाता है। ऐसे में इससे बचना जरूरी है। ग्रहण के समय सोने से भी परहेज करना चाहिए। इस काल में सोने से घर की सुख समृद्धि चली जाती है और परेशानियां आती है इस दौरान मंत्र जाप करना लाभकारी होता है। ग्रहण के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना जरूरी है वरना व्यक्ति को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रहण काल के दौरान झूठ बोलना, वाद विवाद करना या फिर अन्य कुकर्मों को नहीं करना चाहिए वरना सर्प योनी में जन्म लेना पड़ता है। इस दौरान मांस मदिरा का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ग्रहण काल में किसी कमजोर या गरीब को परेशान नहीं करना चाहिए वरना भारी दंड मिल सकता है। साथ ही साथ ग्रहण काल के दौरान भूलकर भी पशु पक्षियों व जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए ना ही उन्हें हानि पहुंचाएं। ऐसा करने से भगवान नाराज़ हो जाते हैं और आपको पाप लग सकता है। ग्रहण काल के दौरान भगवान का ध्यान पूजा जाप व मंत्र जाप करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।
Next Story