धर्म-अध्यात्म

भाग्यशाली माने जाते हैं वो लोग, जिनके हाथों में होती है विष्णु रेखा

Nidhi Markaam
4 Oct 2021 11:44 AM GMT
भाग्यशाली माने जाते हैं वो लोग, जिनके हाथों में होती है विष्णु रेखा
x
ज्योतिष मान्यता कहती है कि व्यक्ति के हाथों पर बनी लकीरें उसके भाग्य के बारे में काफी कुछ बताती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा विज्ञान का एक विशेष महत्व है। ज्योतिष मान्यता कहती है कि व्यक्ति के हाथों पर बनी लकीरें उसके भाग्य के बारे में काफी कुछ बताती हैं। उसके मुताबिक इन लकीरों को देखकर व्यक्ति के भविष्य के विषय में काफी कुछ जाना जा सकता है। हाथों पर बनी इन आड़ी तिरछी रेखाओं को देखकर व्यक्ति के सुख दुख के बारे में भी बताया जा सकता है। इसी सिलसिले में आज हम बात करने वाले हैं विष्णु रेखा के बारे में, जिसके विषय में मान्यता है कि उसके होने से व्यक्ति के जीवन में भगवान विष्णु की एक विशेष कृपा होती है। ये लकीर जिस व्यक्ति के हाथों में होती है, उसे बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। विष्णु रेखा के होने से व्यक्ति को जीवन में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। उसका पूरा जीवन खुशहाली से भरा होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं, विष्णु रेखा के खास महत्व के बारे में -

आपको बता दें कि जब हृदय रेखा से कोई लकीर निकलकर कुछ इस प्रकार से गुरु पर्वत पर जाती है कि हृदय रेखा 2 भागों में विभाजित हो जाए, तो उसे विष्णु रेखा कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति जिनके हाथों में विष्णु रेखा होती है, उन्हें काफी सौभाग्यशाली माना जाता है।

इन जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। मान्यता है कि इन लोगों के जीवन में आने वाली दिक्कतों से भगवान विष्णु उनको बचा लेते हैं। विष्णु रेखा वाले लोग एक प्रकार का निर्भीक किस्म का स्वभाव रखते हैं। इसी वजह से इन लोगों के दुश्मन भी इनका कुछ बिगाड़ नहीं पाते।

इन जातकों को जीवन में खूब कामयाबी मिलती है। इन्हें हमेशा अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचा मुकाम मिलता है। समाज में इनकी खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा की जाती है। इस वजह से ये लोग जीवन में सफल और कामयाब इंसान बनते हैं।

विष्णु रेखा वाले जातकों के लोग दूसरों के लिए एक मिसाल बन कर उभरते हैं। ये विपरीत परिस्थितियों का भी डट कर सामना करते हैं। अपने लक्ष्य को लेकर ये लोग काफी दृढ़ निश्चय रखते हैं। इस जातक के लोग सदा सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं।

Next Story