धर्म-अध्यात्म

चांदी की अंगूठी पहनने से जग जाएगी किस्मत

Apurva Srivastav
20 Jun 2023 4:46 PM GMT
चांदी की अंगूठी पहनने से जग जाएगी किस्मत
x
कई बार मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिलता है तो जीवन में निराशा हाथ लगती है। ऐसे में माना जाता है कि किस्मत साथ नहीं देती। अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो लाल किताब के अनुसार आपको चांदी की अंगूठी धारण करनी चाहिए। लेकिन यह जरूर जान लें कि इसे कब और किस उंगली में धारण करना चाहिए।
अंगूठे में चांदी की अंगूठी पहनी जाती है। यह बिना जोड़ वाला वलय है। चांदी की अंगूठी लड़कियों को बाएं हाथ में और लड़कों को दाएं हाथ में पहननी चाहिए।
चाँदी का छल्ला चन्द्रमा का कारक है। चंद्र शुक्र को ठीक करता है और शुक्र के बलवान होने पर बुध भी बली होता है।
यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा, शुक्र, शनि, सूर्य, राहु और बुध अशुभ हैं तो आपको किसी ज्योतिषी से सलाह लेनी चाहिए और चांदी की अंगूठी पहननी चाहिए।
चांदी की अंगूठी सूर्य और शनि की स्थिति को मजबूत करती है और भाग्य को जाग्रत करती है।
इससे राहु का दोष दूर होता है और मन शांत रहता है और मस्तिष्क भी शीतल रहता है।
अंगूठा शुक्र का कारक है जबकि चांदी चंद्रमा का कारक है। यदि आपके हाथ की रेखाओं में शुक्र रेखा ठीक नहीं है तो आप चांदी की अंगूठी धारण कर सकते हैं।
शुक्र ग्रह की शक्ति के कारण व्यक्ति को जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं और समाज में अपना प्रभाव भी बढ़ता है।
शुक्र का मित्र होने के कारण चांदी की अंगूठी धारण करने से बुध भी मजबूत होता है। बुध के दोषों को दूर करने से करियर, नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलती है।
शुक्र के ठीक होने से विवाह नहीं हो रहा हो तो विवाह के योग बनते हैं और दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है।
Next Story