धर्म-अध्यात्म

10 अगस्त से इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, मंगल ग्रह की कृपा से होगा धन लाभ

Subhi
3 Aug 2022 3:58 AM GMT
10 अगस्त से इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, मंगल ग्रह की कृपा से होगा धन लाभ
x
देव सेनापति इन दिनों मेष राशि में विराजमान है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल ग्रह 10 अगस्त 2022 को रात 9 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है।

देव सेनापति इन दिनों मेष राशि में विराजमान है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल ग्रह 10 अगस्त 2022 को रात 9 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी है, तो वह साहसी और निडर होता है और हर क्षेत्र में सफलता पाता है। अगस्त माह में मंगल के गोचर से कुछ राशियों के जीवन पर बुरा असर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी है जिनका जीवन में हर्षोल्लास आएगा। जानिए मंगल के वृषभ राशि में प्रवेश करने से किन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां।

वृषभ राशि

मंगल ग्रह 10 अगस्त को वृषभ राशि में ही गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की चांदी ही चांदी है। इस राशि के जातकों को नौकरी के साथ-साथ बिजनेस में भी तरक्की मिलेगी। वहीं लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा होगा। इसके साथ की कोर्ट कचहरी में चल रहे विवाद से भी निजात मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

कर्क राशि

मंगल ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए भी अच्छा होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में इस राशि के जातकों के काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही पदोन्नति के पूर्ण आसार है। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलने के साथ कर्ज से भी निजात मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही व्यापार में अधिक मुनाफा मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अंतराल में करना अच्छा साबित होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर लाभकारी होगा। इस राशि के जातकों को अपने बल से सफलता प्राप्त होगी। मेहनत करने से कभी पीछे न हटें। इससे आने वाले समय में बुलंदी आपके कदम चुमेंगी।

कुंभ राशि

मंगल के राशि परिवर्तन का असर कुंभ राशि के लिए भी अच्छा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस अंतराल में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक और शारीरिक स्थिति सही होगी।

Next Story