धर्म-अध्यात्म

30 नवंबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, शुक्र दिलाएगा बड़ा लाभ

Admin Delhi 1
29 Nov 2023 4:20 AM GMT
30 नवंबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, शुक्र दिलाएगा बड़ा लाभ
x

सभी ग्रह लगातार अपनी चाल बदल रहे हैं, जिसका असर राशि चक्र की 12 राशियों पर पड़ता है। कल 30 नवंबर को शुक्र ग्रह बदलेगा चाल। शुक्र को धन, सौंदर्य, प्रेम और महानता का कारक माना जाता है, जो अपनी मूल त्रिकोण राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र का तुला राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। रात्रि 1:06 बजे शुक्र देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को तुला राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है। ऐसे में शुक्र का तुला राशि में गोचर इन राशियों के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है।

मेष राशि
शुक्र के तुला में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों को विशेष रूप से फायदा मिलेगा। यह समय किसी प्रॉपर्टी या बिजनेस में निवेश करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध गहरे होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन का आगमन भी होगा। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी स्पेशल की एंट्री हो सकती है।

तुला राशि
अपनी स्वराशि में शुक्र के प्रवेश करने से तुला राशि वालों को बम्पर लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम बनने लगेंगे। शुक्र की कृपा से जीवन में प्रेम बना रहेगा। धन की कमी नहीं होगी और रुका हुआ धन वापस भी मिलेगा। अपनी सेहत का ख्याल रहें। वहीं, करियर लाइफ से जुड़ा आपको ऐसा कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए शुक्र ग्रह का यह गोचर बेहद ही लकी माना जा रहा है। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । जीवनसाथी के साथ संबंध और गहरे होंगे। विदेश यात्रा पर जाने का योग भी बनता दिख रहा है। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

Next Story