धर्म-अध्यात्म

रत्नों को धारण करने से भी नहीं बदल रही है किस्मत, तो भाग्य को मजबूत बनाने के लिए करें ये काम

Tulsi Rao
15 Feb 2022 2:47 PM IST
रत्नों को धारण करने से भी नहीं बदल रही है किस्मत, तो भाग्य को मजबूत बनाने के लिए करें ये काम
x
जब उन्हें धारण करते वक्त पूरी सावधानी बरती जाती है. कई बार ऐसा भी होता है कि रत्न अच्छा परिणाम नहीं देते हैं ऐसे में क्या करना चाहिए इसके बारे में जानते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। किसी भी रत्न को धारण करने से पहले उसे अपने ईष्टदेव के चरणों के स्पर्श करा कर या उनका ध्यान करना चाहिए.

ज्योतिषी से सलाह
रत्न धारण करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लेना चाहिए. इसके बाद ही कोई रत्न पहनना चाहिए
बार-बार ना बदलें रत्न
रत्न शास्त्र के जानकारों के मुताबिक किसी भी रत्न को धारण करने के बाद उसे बार-बार बदलना नहीं चाहिए. एक रत्न को कम से कम 6 महीने तक धारण किए रहाना चाहिए. तभी रत्न का प्रभाव होता है.
ना पहनें टूटा हुआ रत्न
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का मानना है कि टूटा हुआ रत्न कभी भी नहीं पहनना चाहिए. वहीं अगर पहने हुए रत्न में दरार आ जाए या चटक जाए तो उसे तुरंत उतार देना चाहिए.
लग्न के मुताबिक पहनें रत्न
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक हर इंसान को जीवन में उन्नति और विकास के लिए लग्न, भाग्य स्थान यानी नौवें भाव का रत्न और पंचम स्थान का रत्न धारण करना चाहिए.


Next Story