- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इस रेखा से शादी के बाद...

x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, आकृतियां और निशान बने होते हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं।
हथेली पर कई तरह की शुभ अशुभ रेखाएं होती हैं जो जीवन के बारे में अनुमान लगाती हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जिनके हथेली पर होने से व्यक्ति का भाग्य विवाह के बाद चमकता हैं, तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
शादी के बाद होता है भाग्योदय—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर शुक्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत तक पहुंचती हैं तो ऐसे जातकों का भाग्योदय विवाह के बाद होता हैं। शादी के बाद इन लोगों को खूब तरक्की और धन की प्राप्ति होती हैं। वही इसके अलावा अगर किसी जातक की हथेली के बीच में मस्तिक रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत तक जाती हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता हैं ऐसे लोगों का भाग्य भी विवाह के बाद ही चमकता हैं।
हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता हैं अगर बुध पर्वत के अंत में कुछ आड़ी रेखाएं बनी होती हैं तो इसे विवाह रेखा के नाम से जाना जाता हैं। ये रेखा व्यक्ति के प्रेम प्रसंग और वैवाहिक जीवन की जानकारी प्रदान करती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार विवाह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती हैं वैवाहिक जीवन व्यक्ति का उतना ही खुशहाल रहता हैं।
Next Story