धर्म-अध्यात्म

लव राशिफल 14 दिसंबर 2021: जानिए प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन

Tara Tandi
14 Dec 2021 2:55 AM GMT
लव राशिफल 14 दिसंबर 2021: जानिए प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन
x
यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): काम की अधिकता रहेगी लेकिन फिर भी अपने जीवनसाथी से मिलने का समय के लिए समय निकाल लेंगें। कॉलेज या ऑफिस में आपको कोई मिल सकता है, जो आपको पसंन्द करता है लेकिन सतर्क रहें ज्यादा विश्वास न करें। लव पार्टनर से विवाह के लिए घर से हरी झंडी शायद न मिले।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके विवाह भाव का स्वामी जीवन में नए प्रपोजल ला सकता है। यह कार्य और प्रेम दोनों प्रकार के हो सकते हैं। सोच-समझकर चलें आगे जाकर संबंध टूट सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसके ठीक होने का समय आ गया है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में बदलाव आएगा। व्यापार में लाभ, साथ ही व्यवसाय में तरक्की हो सकती है, जो आपके परिवार में खुशियां लाएंगी। लव रिलेशन विवाह में बदल सकता है। भाई से अगर आपका किसी वजह से झगड़ा हो गया था, तो आज उसके भी खत्म होने की सम्भावना है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रोमान्टिक लाइफ काफी उत्साहजनक है। लेकिन लव मैरिज को इच्छुक लव बर्डस के लिए दिन राशाजनक रहेगा। कुछ नया कहने या करने को मन कर सकता है। लेकिन आप शर्म या असहजता की वजह से ऐसा नहीं कर पाएंगे। बच्चों का परीक्षा में रिजल्ट अच्छा आएगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): घर परिवार से तो विवाह के लिए हरा सिग्नल मिल जाएगा परन्तु हो सकता है लव पार्टनर आखिरी समय पर मुकर जाए। रोमांटिक लाइफ में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेमियों की मन की इच्छा पूरी नहीं होगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज मूवी देखने और मस्ती करने का दिन है। रिश्तों में सकारात्मकता दिखेगी। अपने पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन धन लाभ हो सकता है। अपने मित्र पर ज्यादा खर्च करेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज ईगो के कारण पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। बात को बढ़ावा मत दीजिएगा नहीं तो ब्रेकअप हो सकता है। पार्टनर के साथ प्यार में सफल होने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार का सपोर्ट आपको पूरा मिलेगा। बहन के साथ अनबन हो सकती है। बच्चों से खुशी प्राप्त होगी।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज दिन की शुरुआत में सहकर्मियों की वजह से आपको परेशानी आ सकती है, लेकिन प्यार के रिलेशन आज मजबूत होंगे। आप अपने प्रेमी को मैसेज कर शाम का कार्यक्रम बना सकते हैं। आपके मित्र या प्रेमी आपके कार्यक्रम को लेकर उत्साहित होंगें। ज्यादा समय नेट चैटिंग पर गुजरेगा।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप स्मार्ट हैं लेकिन कभी-कभी कोई ऐसी बात कर देते हैं जो लोगों को चुभ जाती है। गुस्से को नियंत्रण में रखें और शांत होकर मौजूदा स्थिति पर विचार करें। प्रेमी की तबीयत खराब हो सकती है। बच्चों को नए स्कूल में दाखिला मिल सकता है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ शापिंग पर जा सकते हैं। उनके लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट होगा। पति-पत्नी बच्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नए लव रिलेशन बन सकते हैं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): लव रिलेशन में आज कटुता रहेगी प्यार एवं आनंद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। मन की बात मन में ही रह जाएगी। अपने घरेलू रिश्तों को सहेज कर रखें क्योंकि यही आगे चल कर आपके लिए मददगार साबित होंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके कुछ अपने ही विरोध में खड़े हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
Next Story