धर्म-अध्यात्म

करियर में खूब तरक्की दिलाएंगे गुरु पूर्णिमा के उपाय

Tara Tandi
30 Jun 2023 9:43 AM GMT
करियर में खूब तरक्की दिलाएंगे गुरु पूर्णिमा के उपाय
x
सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि हर माह में पड़ती हैं अभी आषाढ़ का महीना चल रहा हैं और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जा रहा हैं।
पूर्णिमा के दिन स्नान ध्यान और पूजा पाठ का खास महत्व होता हैं इस दिन लोग उपवास रखते हुए माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं साथ ही गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं की पूजा भी उत्तम फल प्रदान करती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ दुर्लभ उपाय किए जाए तो जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिल जाती हैं साथ ही साथ करियर में भी खूब तरक्की मिलती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा गुरु पूर्णिमा के आसान उपाय बता रहे हैं।
गुरु पूर्णिमा के रामबाण उपाय-
आपको बता दें कि इस साल गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई को पड़ रहा हैं ऐसे में गुरु ग्रह की शुभता पाने के लिए आप गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की आरधना जरूर करें प्रभु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें साथ ही केले के पेड़ के समक्ष दीपक जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से बृहस्पति मजबूत होता हैं और नौकरी में आने वाली परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।
इसके अलावा करियर में तरक्की पाने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन अपनी किताब के पहले पेज पर लाल रोली से स्वास्तिक का निशान बनाएं। उसके बाद उस पर अपनी इच्छा लिखते हुए इस किताब को देवी मां सरस्वती को अर्पित कर दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से लाभ जरूर मिलता हैं। सुख सौभाग्य में वृद्धि के लिए पूर्णिमा तिथि पर गुरु यंत्र की स्थापना जरूर करें माना जाता हैं कि ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने लगती हैं।
Next Story