धर्म-अध्यात्म

इस दिन से शुरू होगा भगवान विष्णु का शयन काल

Rounak Dey
21 Jun 2023 12:21 AM IST
इस दिन से शुरू होगा भगवान विष्णु का शयन काल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिंदू पंचांग के अनुसार कुछ ऐसे माह होते हैं, जिनमें शुभ कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। इन्हीं में से एक है चातुर्मास। चातुर्मास का अर्थ होता है चार महीने का समय। शास्त्रों और पुराणों के अनुसार इस समय भगवान विष्णु चार माह के लिए क्षीरसागर में विश्राम करने चले जाते हैं। इस वजह से सारे शुभ कार्य विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार चार महीने के दौरान थम जाते हैं।When will chaturmas start कब शुरू होगा चातुर्मास: चातुर्मास की शुरुआत आषाढ़ माह के शुक्लपक्ष की देवशयनी एकादशी तिथि 29 जून 2023 से होगी और 23 नवंबर 2023 कार्तिक शुक्ल एकादशी पर इसका समापन हो जाएगा। ये समय भगवान विष्णु का शयन काल का समय माना जाता है। चातुर्मास का समय श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक माह तक चलता है लेकिन इस बार अधिक मास में चलते चातुर्मास 4 के बजाय 5 महीनों का होगा। शास्त्रों के अनुसार कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें इस समय में बिल्कुल नहीं करना चाहिए और कुछ नियम है, जिनका पालन करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं -

चातुर्मास में ज्यादा से ज्यादा ध्यान जप-तप की तरफ देना चाहिए। इस दौरान खान-पान पर भी विशेष ध्यान दें।

इस समय में व्रत और पूजा का अधिक फल मिलता है इसलिए हो सके तो ज्यादा से ज्यादा उपवास करें।

चातुर्मास के दौरान सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Next Story