धर्म-अध्यात्म

इन राशियों पर मेहरबान रहते हैं भगवान विष्णु, जीवन में खुशियां ही खुशियां

Triveni
22 Dec 2022 5:10 AM GMT
इन राशियों पर मेहरबान रहते हैं भगवान विष्णु, जीवन में खुशियां ही खुशियां
x

फाइल फोटो 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि के ऊपर किसी न किसी देवी देवता की कृपा होती है।

जनता से रिश्ता वबेडेस्क |ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि के ऊपर किसी न किसी देवी देवता की कृपा होती है। इसी तरह कुछ राशियों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। माना जाता है कि इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है। इसलिए नियमित रूप से भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ मंत्र और चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली हर मुश्किल आसानी से कट जाती है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के ऊपर है भगवान विष्णु की कृपा।

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के ऊपर भगवान विष्णु की असीम कृपा होती है। ऐसे में इन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में भी लाभ मिलता है। जीवन में आने वाला हर दुख आसानी से कट जाता है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए रोजाना विष्णु चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर भी श्री हरि विष्णु मेहरबान रहते हैं। इन्हें हर काम में सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही नियमित रूप से भगवान विष्णु का पूजा करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस राशि के लोग अपनी मेहनत पर पूरा विश्वास रखते हैं। इसी कड़ी मेहनत के कारण समाज में खूब नाम कमाते हैं और खूब धन अर्जित करते हैं।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि पर भी विष्णु जी की असीम कृपा होती है। इस राशि के जातकों अपनी मेहनत के बल से सफलता हासिल करते हैं। समाज में खूब नाम कमाते हैं। जीवन में आने वाली हर परेशानी को आसानी से पार कर लेते हैं। नौकरी में अपने काम से हर किसी को प्रसन्न करना जानते हैं।
Next Story