धर्म-अध्यात्म

भगवान राम की इन राशियों पर बनी रहती है विशेष कृपा, देखें अपने राशि

Kunti Dhruw
14 Oct 2021 3:30 PM GMT
भगवान राम की इन राशियों पर बनी रहती है विशेष कृपा, देखें अपने राशि
x
अश्विन मास की दशमी तिथि को पूरे देश में दशहरा या विजयादशमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

अश्विन मास की दशमी तिथि को पूरे देश में दशहरा या विजयादशमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दशहरा हर साल दीपावली से ठीक 20 दिन पहले मनाया जाता है। 15 अक्टूबर, 2021 को दशहरे का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरे के पावन दिन ही भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। भगवान अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं। जो नित्य भगवान का सुमिरन करते हैं, भगवान उनपर विशेष कृपा करते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इन 12 राशियों में से कुछ राशियों पर भगवान श्री राम की विशेष कृपा दृष्टि रहती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर रहती है भगवान श्री राम की विशेष कृपा दृष्टि...

वृष राशि
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम को वृष राशि प्रिय होती है।
इस राशि के लोगों पर भगवान श्री राम की विशेष कृपा रहती है।
भगवान श्री राम की कृपा से इन लोगों को कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
वृष राशि के जातकों को नित्य भगवान श्री राम का सुमिरन करते रहना चाहिए।
भगवान श्री राम का सुमिरन करने से व्यक्ति भव से पार हो जाता है।
कर्क राशि
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कर्क राशि के जातकों पर भगवान श्री राम मेहरबान रहते हैं।
इन लोगों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों पर भगवान श्री राम की कृपा होती है उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कर्क राशि के जातकों को नित्य भगवान श्री राम और माता सीता का सुमिरन करना चाहिए।
नित्य भगवान श्री राम और माता सीता का सुमिरन करने वाले भक्तों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है।

सिंह राशि
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सिंह राशि पर भी भगवान श्री राम की विशेष कृपा रहती है।
इस राशि के लोग काफी मेहनती स्वभाव के भी होते हैं।
भगवान श्री राम की कृपा से इन लोगों को मेहनत का फल जरूर मिलता है।
सिंह राशि के जातकों को भगवान श्री राम का ध्यान करते रहना चाहिए।
भगवान श्री राम की कृपा से व्यक्ति का जीवन आनंद से भर जाता है।
तुला राशि

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार तुला राशि के जातकों पर भगवान श्री राम की विशेष कृपा रहती है।
भगवान श्री राम की कृपा से इनको जीवन में सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं।
भगवान श्री राम की कृपा से तुला राशि के जातकों को मान- सम्मान मिलता है।
तुला राशि के जातकों को सदैव भगवान श्री राम का गुणगान करते रहना चाहिए।
भगवान श्री राम का गुणगान करने वाले भक्तों को जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।


Next Story