धर्म-अध्यात्म

राम नवमी इन राशि वालों पर बरसेगी श्री राम की कृपा

HARRY
19 March 2023 1:52 PM GMT
राम नवमी इन राशि वालों पर बरसेगी श्री राम की कृपा
x
प्रभु श्री राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। प्रत्येक वर्ष इस दिन को भगवान राम के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। प्रभु श्री राम का जन्म मध्याह्न काल के दौरान हुआ था। मध्याह्न जो छह घाटियों (तकरीबन 2 घंटे और 24 मिनट) तक चलता है, राम नवमी पूजा अनुष्ठान करने के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है। इस बार राम नवमी गुरुवार, मार्च 30, 2023 को है। वही श्री राम नवमी पर ग्रह-नक्षत्र बेहद शुभ योग बना रहे हैं। लिहाजा यह पर्व कुछ राशि वालों पर मां दुर्गा एवं प्रभु श्रीराम की अपार कृपा बरसाएगा।
इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा:-
मेष राशि:- राम नवमी मेष राशि वालों पर मां अम्‍बे एवं प्रभु राम की अपार कृपा बरसाएगी। इस राशि के लोगों को जमकर धन लाभ होगा। आर्थिक समस्‍याएं दूर होंगी। रुके कार्य पूरे होंगे। बचत करने में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि:- राम नवमी का पर्व वृषभ राशि वालों का भाग्‍य चमका देगा। बड़ा प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। आय में तगड़ी वृद्धि हो सकती है। कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है। नया काम आरम्भ करने के लिए शुभ समय है।
सिंह राशि:- राम नवमी सिंह राशि वालों के लिए भी अच्‍छे दिन की शुरुआत करेगा। नई नौकरी मिल सकती है। धन लाभ होगा। आय बढ़ेगी। मां अंबे की कृपा से विवाह के योग बन रहे हैं।
तुला राशि: राम नवमी का पर्व तुला राशि के जातकों को कई खुशियां दे सकता है। एक के बाद एक कई शुभ समाचार मिलेंगे। कामों में कामयाबी मिलेगी। बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
Next Story