धर्म-अध्यात्म

Lord Kuber Aarti : शुक्रवार को ऐसे करें भगवान कुबेर की पूजा आर्थिक परेशानी होगी दूर

Tara Tandi
7 Jun 2024 12:34 PM IST
Lord Kuber Aarti : शुक्रवार को ऐसे करें भगवान कुबेर की पूजा आर्थिक परेशानी होगी दूर
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में धन, वैभव और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी को माना गया है तो वही धन का देवता भगवान कुबेर को कहा जाता है इनकी आराधना के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम माना गया है इस दिन भक्त भगवान श्री कुबेर की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं
मान्यता है कि कुबेर अगर किसी पर मेहबान हो जाए तो उसे जीवन भर आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है और सभी भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है ऐसे में अगर आप लंबे वक्त से धन की कमी से जूझ रहे हैं तो आप हर शुक्रवार के दिन भगवान श्री कुबेर की विधिवत पूजा करें साथ ही उनकी प्रिय आरती का पाठ करें माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान की असीम कृपा बरसती है और धन संकट से मुक्ति मिल जाती है।
॥ भगवान कुबेर की आरती॥
ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे
स्वामी जय यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे
शरण पड़े भगतों के
भंडार कुबेर भरे
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे॥
शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े
स्वामी भक्त कुबेर बड़े
दैत्य दानव मानव से
कई-कई युद्ध लड़े
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे॥
स्वर्ण सिंहासन बैठे
सिर पर छत्र फिरे
स्वामी सिर पर छत्र फिरे
योगिनि मंगल गावैं
सब जय जय कार करे
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे..
गदा त्रिशूल हाथ में
शस्त्र बहुत धरे
स्वामी शस्त्र बहुत धरे
दुख भय संकट मोचन
धनुष टंकार करें ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे॥
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने
स्वामी व्यंजन बहुत बने
मोहन भोग लगाएं
साथ में उड़द चने ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे॥
बल बुद्धि विद्या दाता
हम तेरी शरण पड़े
स्वामी हम तेरी शरण पड़े
अपने भक्त जनों के
सारे काम संवारे
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे॥
मुकुट मणी की शोभा
मोतियन हार गले
स्वामी मोतियन हार गले
अगर कपूर की बाती
घी की जोत जले
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे॥
यक्ष कुबेर जी की आरती
जो कोई नर गावे
स्वामी जो कोई नर गावे
कहत प्रेमपाल स्वामी
मनवांछित फल पावे
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे॥
Next Story