- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Falgun Amavasya की रात...
धर्म-अध्यात्म
Falgun Amavasya की रात जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की होगी कृपा
Tara Tandi
27 Feb 2025 7:22 PM IST

x
Falgun Amavasya ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है पंचांग के अनुसार अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाता है जो कि बेहद ही खास होती है
अमावस्या के दिन स्नान, दान और पूजा पाठ करना लाभकारी होता है मान्यता है कि इस दिन स्नान दान और व्रत करने से कष्टों का निवारण हो जाता है इस साल फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी यानी आज मनाई जा रही है इस दिन स्नान दान और पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है।
लेकिन इसी के साथ ही अगर अमावस्या तिथि पर कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाया जाए तो घर परिवार में सुख समृद्धि और सकारात्मकता आती है साथ ही माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि आज फाल्गुन अमावस्या पर कहां दीपक जलाना शुभ होगा, तो आइए जानते हैं।
फाल्गुन अमावस्या पर यहां जलाएं दीपक—
ज्योतिष अनुसार अमावस्या तिथि पर रात के समय पीपल के नीचे एक चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी कृपा बरसती है। इसी के साथ ही घर के मंदिर में भी आज की रात दीपक जलाएं ऐसा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा फाल्गुन अमावस्या की रात घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर भी दीपक जरूर जलाएं।
ऐसा करने से लक्ष्मी जी का प्रवेश घर में होता है जिससे धन समृद्धि बढ़ती है। फाल्गुन अमावस्या की रात रसोई घर में जहां पीने का पानी रखा जाता है वहां पर भी एक दीपक जलाना शुभ होता है ऐसा करने से पितृदोष दूर हो जाता है।
TagsFalgun Amavasya रात जलाएं दीपकमां लक्ष्मी कृपाLight a lamp on the night of Falgun AmavasyaGoddess Lakshmi will bless youजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





