- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- प्रभावशाली होती हैं...

x
तुला राशि की महिलाएं बुद्धिमान और प्रभावशाली होती हैं। इनके व्यवहार में पुरूषों के जैसी प्रवृत्ति दिखाई देती है। न्याय को पसंद करने वाली इन महिलाओं का व्यवहार सभी के साथ स्नेहपूर्ण रहता है। ये विवादों को निपटाने में कुशल होती हैं। इनमें न्याय की गहरी भावना होती है। संघर्ष और टकराव से बचने के लिए यह निष्पक्षता से व्यवहार करते हैं। ये महिलाएं चतुर रणनीतिकार और आयोजक होती हैं। ये चीजों को अत्यंत शिष्टता के साथ संभालना जानती हैं। तुला राशि की महिलाओं को कभी भी और कहीं भी किसी के साथ अन्याय पसंद नहीं होता। वे दूसरों की मदद करने में विश्वास करती हैं। अन्याय का विरोध करने में वे कभी पीछे नहीं रहती। दूसरों के बीच झगड़े खत्म करने में भी ये स्त्रियां अहम् भूमिका निभाती हैं। ऐसी महिलाओं को महंगे कपड़े, क्लासिक संगीत में रूचि होती है। निष्पक्ष तर्क करने के लिए ये कूटनीतिक और समझौते का रास्ता अपनाती हैं। तुला जातकों को बुरे व्यवहार से सख्त नफरत होती है। ये महिलाएं हमेशा संतुलित, सुखद और सुंदर जीवन व्यतीत करना पसंद करती हैं।
इस राशि की कन्या प्रेम के प्रति अधिक आकर्षित रहती है। प्रेम के प्रति इनके आकर्षण के कारण इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखमय होता है। ये जीवनभर की प्रतिबद्धता के बारे में सावधानी से सोच कर ही आगे बढ़ती हैं। तुला राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी की खुशियों का बहुत ध्यान रखती हैं। इन्हें ऐसे साथी की जरूरत होती है जो हमेशा इनका साथ निभाए।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष के उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyJyotish Shastraजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story