- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आइए जानते हैं लोहड़ी...
![आइए जानते हैं लोहड़ी के बारें में कुछ रोचक बातें आइए जानते हैं लोहड़ी के बारें में कुछ रोचक बातें](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/01/11/1455131--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लोहड़ी का पर्व उत्तर भारत, खासतौर पर पंजाब और हरियाणा के क्षेत्र में धूम-धाम से मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन लोग एक साथ एकठ्ठे हो कर आग के चारों ओर नाचते गाते हैं, खुशियां मनाते हैं। लोहड़ी के पर्व में सूखे उपले, लकड़ी, रेवड़ी का विशेष महत्व है। इस दिन लोग आपस में रेवड़ियां बांटते हैं। एक साथ मिल कर तरह –तरह के पकवान बनाते हैं, नाच गा कर खुशियां मनाते हैं। लोहड़ी का त्योहार इस साल 13 जनवरी को, रविवार के दिन मनाया जाएगा। आइए जानते हैं लोहड़ी के बारें में कुछ रोचक बातें हैं...
1-लोहड़ी का शब्द लकड़ी, ओह अर्थात गोह यानी गोबर के उपले, कंडें और रेवड़ी के ड़ी से मिलकर बना है। लोहड़ी पर्व में लकड़ी,उपले की आग और रेवड़ी का विशेष महत्व है। इस दिन लोग आग जलाकर इसके चारों ओर नाच गा कर खुशियां मनाते हैं और आपस में तिल की रेवड़ियां बांटते हैं।