धर्म-अध्यात्म

आइए जानते हैं किन चीजों का दान सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए

Kajal Dubey
30 March 2022 5:01 AM GMT
आइए जानते हैं किन चीजों का दान सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए
x
हिंदू धर्म में दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि दान-पुण्य का फल व्यक्ति को कई जन्मों तक मिलता है। इसके अलावा धर्म शास्त्रों में भी दान करने को पूजा-पाठ के तुल्य ही बताया गया है। मान्यता है कि दान-पुण्य करने से घर में बरकत आती है और सुख समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि अपनी इच्छानुसार दान करने से धन लाभ की प्राप्ति के साथ पुण्य मिलता है। लेकिन दान करने से पहले आपको उचित समय का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि सही समय और सही तरीके से किया गया दान बहुत फलादायी होता है। वहीं समय निकल जाने पर किया गया दान आपको लाभ की जगह हानि पहुंचा सकता है। सूर्यास्त के बाद दान नहीं करना चाहिए, फिर चाहे वो आपका पड़ोसी ही क्यों न हो। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी आपके घर से उस व्यक्ति के घर चली जाती हैं, जिसे आपने दान दिया है। आइए जानते हैं किन चीजों का दान सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए...

दूध का दान

दूध के दान को बहुत शुभ माना गया है, लेकिन सूर्यास्त के बाद दूध का दान नहीं करना चाहिए। ये आपके लिए अशुभ परिणाम लेकर आ सकता है। क्योंकि दूध का संबंध सूर्य और चन्द्रमा दोनों ग्रहों से होता है। ऐसे में सूरज ढलने के बाद दूध का दान करने से इसका विपरीत प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।
दही का दान
सूर्यास्त के बाद दही का दान करना सही नहीं होता। दही का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में अगर आप सूर्य ढलने के बाद दही दान करते हैं तो सुख-समृद्धि में कमी हो सकती है।
किसी को पैसा देना
सूर्य के ढलने के बाद किसी को पैसा नहीं देना चाहिए। माना जाता उस वक्त घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। अगर हम शाम के समय किसी को पैसे-रुपये देते हैं तो लक्ष्मी जी दूसरे के घर चली जाती हैं।
प्याज-लहसुन का दान
आर्थिक स्थिति मजबूत बनाए रखना है तो सूर्य अस्त होने के बाद प्याज-लहसुन भी किसी को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं और आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान न करें।
हल्दी
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, सूर्यास्त के बाद किसी को हल्दी भी नहीं देना चाहिए। अगर सूर्यास्त के बाद हम किसी को हल्दी देते हैं तो गुरु ग्रह कमजोर पड़ता है। ऐसा करने से परेशानी बढ़ सकती है।
किसी को खाना खिलाना
गरीब या भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है, लेकिन सूर्य ढलने के वक्त खाना न खुद खाना चाहिए और न ही किसी और को खिलाना चाहिए। पूरी तरह से सूरज ढलने के बाद ही आप भोजन कर सकते हैं।


Next Story