धर्म-अध्यात्म

आइए जानते हैं फाल्गुन माह के शुभ मुहूर्त के बारे में

Kajal Dubey
17 Feb 2022 2:05 AM GMT
आइए जानते हैं फाल्गुन माह के शुभ मुहूर्त के बारे में
x
फाल्गुन 2022 शुभ मुहूर्त

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिन्दू कैलेंडर के 12वें माह फाल्गुन का प्रारंभ आज 17 फरवरी दिन गुरुवार से हो रहा है. 17 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. फाल्गुन पूर्णिमा (Phalgun Purnima) 18 मार्च दिन शुक्रवार को इस माह का समापन होगा. फाल्गुन माह में विवाह (Vivah), मुंडन (Mundan), गृह प्रवेश (Griha Pravesh), उपनयन संस्कार, नामकरण और मकान-वाहन की खरीदारी (Kharidi Muhurat) के लिए शुभ मुहूर्त हैं. हालांकि फाल्गुन माह में विवाह के लिए केवल एक ही मुहूर्त है और उपनयन संस्कार के लिए भी एक ही मुहूर्त है. गृह प्रवेश के लिए सिर्फ दो ही मुहूर्त हैं. आइए जानते हैं फाल्गुन माह के शुभ मुहूर्त के बारे में.

फाल्गुन 2022 शुभ मुहूर्त
फाल्गुन 2022 विवाह मुहूर्त
फाल्गुन माह में विवाह के लिए एक मात्र मुहूर्त 20 फरवरी दिन रविवार को है. इसके बाद कोई मुहूर्त नहीं है. फिर आपको चैत्र माह की प्रतीक्षा करनी होगी.
फाल्गुन 2022 उपनयन संस्कार मुहूर्त
इस माह में उपनयन संस्कार के लिए भी सिर्फ एक ही मुहूर्त 18 फरवरी दिन शुक्रवार को है. इस दिन उपनयन संस्कार का शुभ समय प्रात: 06:57 बजे से दोपहर 03:23 बजे तक है.
फाल्गुन 2022 गृह प्रवेश मुहूर्त
फाल्गुन माह में गृह प्रवेश के लिए दो मुहूर्त शुरुआती दिनों में ही हैं. आपको गृह प्रवेश कराना है, तो आप 18 फरवरी और 19 फरवरी को कर सकते हैं.
18 फरवरी, दिन: शुक्रवार, समय: शाम 04:42 बजे से अगले दिन प्रात: 06:57 बजे तक
19 फरवरी, दिन: शनिवार, समय: प्रात: 06:56 बजे से शाम 04:52 बजे तक
फाल्गुन 2022 खरीदारी मुहूर्त
फाल्गुन माह में आप मकान, वाहन, प्लॉट, फ्लैट आदि जैसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए कुल 7 शुभ मुहूर्त है. खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त 25 फरवरी, 26 फरवरी, 02 मार्च, 03 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च और 17 मार्च को है. इन तारीखों में आप खरीदारी कर सकते हैं.
फाल्गुन 2022 मुंडन मुहूर्त
फाल्गुन माह में मुंडन के लिए केवल 03 शुभ मुहूर्त हैं. आप अपने बच्चे का मुंडन 21 फरवरी, 28 फरवरी और 01 मार्च को करा सकते हैं.
फाल्गुन 2022 नामकरण मुहूर्त
फाल्गुन माह में बच्चों के नामकरण के लिए कुल 12 शुभ मुहूर्त हैं. आप फरवरी मा​ह की 20, 23, 24, 27 और 28 तारीख को नामकरण संस्कार करा सकते हैं. उसके अलावा मार्च की 4, 5, 6, 7, 9, 13 और 14 तारीख को नामकरण हो सकता है.


Next Story