धर्म-अध्यात्म

मौनी अमावस्या पर जानें स्नान-दान और पूजा विधि

Subhi
18 Jan 2026 7:14 AM IST
मौनी अमावस्या पर जानें स्नान-दान और पूजा विधि
x

आज मौनी अमावस्या का पावन पर्व बेहद शुभ योग में मनाया जा रहा है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन मौन, स्नान, दान और तर्पण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. विशेष योगों के कारण आज किया गया स्नान-दान और पूजा कई गुना फलदायी मानी जा रही है. साथ ही आज जो व्यक्ति मौन रहता है, उसको वाक् सिद्धि प्राप्त होती है. साथ ही मौनी अमावस्या पितरों को तृप्त करने का सर्वोत्तम दिन माना जाता है. इस दिन किया गया तर्पण सात पीढ़ियों तक शांति और आशीर्वाद देता है और पितृ दोष, पारिवारिक बाधाएं और आर्थिक रुकावटें कम होती हैं. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर बन रहे शुभ योग, स्नान-दान मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में…

मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम

अभिजित मुहूर्त: 12:10 पी एम से 12:53 पी एम

गोधूलि मुहूर्त: 05:46 पी एम से 06:13 पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग: 10:14 ए एम से 07:14 ए एम, 19 जनवरी

आज ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्मों को करने के बाद गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें. अगर आप किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं नहाने के पानी में गंगाजल मिलकर स्नान कर सकते हैं. इसके बाद से ही मौन व्रत शुरू कर दें.


Next Story