धर्म-अध्यात्म

बच्चो का पढाई में मन लगे इसके लिए जानें स्टडी टेबल से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स

Kiran
10 Jun 2023 4:17 PM IST
बच्चो का पढाई में मन लगे इसके लिए जानें स्टडी टेबल से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स
x
किसी भी विद्यार्थी के पढाई में अच्छे प्रदर्शन के लिए सबसे जरूरी होता है विद्यार्थी का पढाई में मन लगना। पढाई में मन लगने के लिए जरूरी होता है कि आपके आसपास का वातावरण पढाई के अनुकूल हो। लेकिन क्या अप जानते हैं के वातावरण के साथ वास्तु का भी इसमें बड़ा महत्व होता हैं। जी हाँ, आज हम आपको इसी के अन्दर बताने जा रहे हैं स्टडी टेबल से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में, जिनको अगर ध्यान में रखा जाए तो विद्यार्थी का मन पढाई में अच्छे से लगता है और वह अच्छा प्रदर्शन कर पाता हैं। तो चलिए जानते हैं स्टडी टेबल से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में।
* टेबल हमेशा आयताकार होना चाहिए, गोलाकार या अंडाकार नहीं होना चाहिए।
* टेबल के टॉप का रंग सफेद, दूधिया या क्रीम श्रेष्ठ है या अन्य रंग फीके हल्के कलर हों तो श्रेष्ठ है। प्लेन ग्लास भी रख सकते हैं।
* टेबल पर अध्ययन करते समय विषय से संबंधित पुस्तकें व आवश्यक इंस्ट्रूमेंट ही रखें।
* बंद घड़ी, टूटे-फूटे व बंद पेन, धारदार चाकू, हथियार व औजार कदापि नहीं रखें।
* कम्प्यूटर टेबल पूर्व मध्य या उत्तर मध्य में रखें। ईशान में नहीं रखें।
* अध्ययन टेबल व कुर्सी के ऊपर सीढ़ियाँ, बीम, कॉलम व डक्ट, टांड नहीं हों।
* स्वीच बोर्ड आग्नेय या वावव्य में रखें। ईशान पर नहीं हों।
* अध्ययन कक्ष के मंदिर में सुबह-शाम कपूर या शुद्ध घी का दीपक व हल्की खुशबू की अगरबत्ती अवश्य लगाएं।
* भवन का ईशान कोण घटा-कटा व बढ़ा हुआ नहीं हो एवं सीढ़ियां एवं रसोई नहीं हो व मास्टर शयन कक्ष नहीं हो, साथ ही अनुपयोगी सामान, स्टोर व वृक्ष नहीं हों।
Next Story