धर्म-अध्यात्म

जानें मां लक्ष्मी के घर आगमन से पूर्व मिलने वाले संकेतों के बारे में

Triveni
9 April 2023 11:14 AM GMT
जानें मां लक्ष्मी के घर आगमन से पूर्व मिलने वाले संकेतों के बारे में
x
भगवान गणेश को भी प्रसाद में गन्ना भेंट की जाती है।
शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि पूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति अल्प समय में धनवान बन सकता है। वहीं, मां लक्ष्मी के नाराज रहने से अल्प समय में अर्जित धन का नाश भी हो जाता है। इसके लिए लोग रोजाना मां की पूजा उपासना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी के घर आगमन से पूर्व कई संकेत मिलते हैं। इनमें ये 5 प्रमुख संकेत हैं। आइए, मां लक्ष्मी के घर आगमन से पूर्व मिलने वाले संकेतों के बारे में जानते हैं-
-ज्योतिषियों की मानें तो गन्ना खाने की इच्छा या गन्ना लेकर घर आना बेहद शुभ होता है। इसका अर्थ है कि जल्द धन की देवी मां लक्ष्मी दस्तक देने वाली हैं। मां लक्ष्मी को गन्ना अति प्रिय है। इसके लिए गन्ना धन आगमन का संकेत होता है। भगवान गणेश को भी प्रसाद में गन्ना भेंट की जाती है।
-अक्सर आपने अपने घर पर चींटियों का झुंड देखा होगा। हालांकि, काली चींटियों का झुंड घर के मुख्य द्वार पर दिखाई देना बेहद शुभ होता है। इसका अर्थ है कि जल्द आपके घर मां लक्ष्मी आने वाली हैं। मां लक्ष्मी के घर आगमन का यह भी एक संकेत है।
-घर में चिड़िया का घोंसला बनाना भी बेहद शुभ होता है। अगर घर पर चिड़िया (कबूतर को छोड़कर) घोसला बनाएं या अंडे दें, तो ये धन आगमन के संकेत है। इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है। साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इससे आपकी आमदनी भी बढ़ेगी।
-झाड़ू का धन की देवी मां लक्ष्मी से संबंध है। अगर आप सुबह उठने के बाद किसी व्यक्ति को झाड़ू लगाते देखते हैं, तो ये संकेत है कि आप जल्द धनवान बनने वाले हैं। आसान शब्दों में कहें तो मां लक्ष्मी की आप पर कृपा अवश्य बरसेगी।
-धन की देवी मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। ऐसा माना जाता है कि घर के आसपास उल्लू का देखना या रहना बेहद शुभ होता है। अचानक उल्लू दिखना भी बेहद शुभ होता है। इसका अर्थ है कि जल्द मां लक्ष्मी आपके घर आने वाली हैं। उनकी कृपा से आप धनवान बनने वाले हैं।
Next Story