धर्म-अध्यात्म

saal ka akhri surya grahan ,क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर?

Tara Tandi
16 Aug 2024 1:58 PM GMT
saal ka akhri surya grahan ,क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर?
x
surya grahanज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में ग्रहण को महत्वपूर्ण घटना माना गया है और इसका प्रभाव जन जीवन पर भी देखने को मिलता है। जानकारों के अनुसार आमतौर पर साल में केवल 1 सूर्य ग्रहण लगता है लेकिन इस साल यानी 2024 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं।
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई ​नहीं पड़ा था। ऐसे में साल 2024 के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण की तारीख और समय आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं साथ ही ग्रहण से जुड़ी अन्य जानकारी भी आपको प्रदान करेंगे तो आइए जानते हैं साल के दूसरे सूर्य ग्रहण से जुड़ी जानकारी।
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण—
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है पंचांग के अनुसार इस दिन अश्विन मास की अमावस्या तिथि होगी। वही भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण रात को 9 बजकर 13 मिनट पर आरंभ हो जाएगा और 23 अगस्त को तड़के 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा।
इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जो कि करीब 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं पड़ा था और दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं नजर आएगा। ऐसा होने का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि इस बार का ग्रहण भी रात्रि के समय लग रहा है। जो कि दिखाई नहीं देगा साथ ही इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
Next Story