- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahakumbh पर महाकुंभ...
धर्म-अध्यात्म
Mahakumbh पर महाकुंभ का अंतिम स्नान, जानें शुभ मुहूर्त
Tara Tandi
26 Feb 2025 2:31 PM IST

x
Mahakumbh ज्योतिष न्यूज़: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना गया है जो कि फाल्गुन मास में आती है।
इस बार महाशिवरात्रि का पर्व आज यानी 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जा रहा है और इसी दिन प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का भी समापन हो जाएगा। ऐसे में हम आपको अपने इस लेख द्वारा महाकुंभ में स्नान व अन्य शुभ मुहूर्तों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
महाकुंभ स्नान की टाइमिंग—
आपको बता दें कि महाकुंभ का अंतिम स्नान महाशिवरात्रि यानी आज हो जाएगा। जिसकी शुरुआत 25 फरवरी की आधी रात से हो चुकी है। लेकिन शुभ मुहूर्त आज सुबह यानी 26 फरवरी को सूर्योदय के बार से ही शुरू चुका है। 26 फरवरी दिन बुधवार को कुंभ स्नान का सबसे पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके बाद स्नान का दूसरा शुभ मुहूर्त 8 बजकर 20 मिनट से 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
26 फरवरी दिन बुधवार को दोपहर में भी कुंभ स्नान के शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं। जिनका समय रहेगा सुबह 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। इसके अलावा दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से शाम 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
महाकुंभ स्नान के लिए अंतिम दो शुभ मुहूर्त मिलेगा। जो 26 फरवरी दिन बुधवार की शाम 4 बजकर 58 मिनट से लेकर 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। दूसरा शुभ मुहूर्त 7 बजकर 58 मिनट से रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद महाकुंभ का समापन हो जाएगा।
TagsMahakumbh महाकुंभअंतिम स्नानशुभ मुहूर्तMaha Kumbhlast bathauspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





