धर्म-अध्यात्म

महिलाओं को ऋषि पंचमी पर इन चीजों का दान करना चाहिए और बरतें ये सावधानियां

Bhumika Sahu
1 Sept 2022 3:40 PM IST
महिलाओं को ऋषि पंचमी पर इन चीजों का दान करना चाहिए और बरतें ये सावधानियां
x
इन चीजों का दान करना चाहिए और बरतें ये सावधानियां
ज्योतिष। हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को बेहद ही खास माना जाता है वही ऋषि पंचमी का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता है इस साल ऋषि पंचमी 1 सितंबर 2022 दिन गुरुवार यानी की आज मनाया जा रहा है वही पंचांग के अनुसार यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ता है इस दिन सप्त ऋषियों की पूजा अर्चना करने की परंपरा होती है ऋषि पंचमी का व्रत सभी तरह के पापों से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है
इस दिन महिलाएं उपवास रखकर सप्त ऋषियों की पूजा आराधना की जाती है जिससे जाने अनजाने में किए जाने वाले पाप समाप्त हो जाते हैं इस दिन महिलाओं का गंगा में स्नान करना भी विशेष पुण्यदायी माना जाता है ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है वही ऋषि पंचमी व्रत वाले दिन कुछ चीजों का दान करना भी लाभकारी माना जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा बता रहे हैं कि अज के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए और महिलाओं को कौन सी सावधानियां व्रत के दौरान रखनी चाहिए तो आइए जानते हैं।
ऋषि पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम-
आपको बता दें कि आज यानी 1 सितंबर दिन गुरुवार को ऋषि पंचमी का व्रत पूजन किया जा रहा है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऋषि पंचमी का व्रत करने वाली महिलाएं इस दिन जमीन में बोया जाने वाला अनाज भूलकर भी ग्रहण न करें इस व्रत में एक बार ही भोजन करने का विधान होता है इस दिन कंद, मूल का आहार करके ही व्रत करना चाहिए साथ ही ऋषि पंचमी के दिन ब्रहमचर्य का पालन करना भी लाभकारी माना जाता है इन नियमों का पालन करने से व्रतधारी महिलाओं को व्रत पूजन का विशेष फल मिलता है।
आज इन चीजों का करें दान-
आपको बता दें कि ऋषि पंचमी के दिन सप्त ऋषियों का पूजन कर व्रतधारी महिलाओं को इस दिन कुछ चीजों का दान भी करना चाहिए इससे व्रत पूजन का फल जल्द ही प्राप्त होता है ऋषि पंचमी के दिन आप केला, घी, शक्कर आदि का दान अपनी इच्छा अनुसार किसी जरूरतमंद गया गरीब को कर सकते हैं आज के दिन धन का भी दान किया जाता है ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।
Next Story