- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- लाल किताब उपाय: खर्चों...

x
धर्म : अगर आपके पास धन की कमी है, तो लाल किताब में समाधान है। कुछ आसान उपाय करके आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं। बंद घड़ियों को चालू करें और पुराने सिक्कों को पानी में बहा दें।
घर को साफ रखें और खराब बिजली के उपकरणों को ठीक करें। अगर आपके पास धन नहीं टिक रहा है तो लाल किताब में इसका हल दिया गया है। माना जाता है कि ये छोटे-छोटे उपाय भी भाग्य बदलने की क्षमता रखते हैं। पैसा न टिकता हो तो इन बातों को ध्यान में रखकर अमल करें।
बंद घड़ियां चालू करें।
खोटे सिक्के जल में प्रवाहित कर दें।
कच्चे कोयले घर न रखें।
शौचालय साफ सुथरा रखें।
छत पर लकड़ी, लोहा न रखें।
कटी-फटी चादरों का इस्तेमाल न करें।
बिजली का खराब सामान ठीक करा कर रखें।
शौचालय पूर्व-उत्तर, ईशान कोण में न बनाएं।
लाल किताब के अनुसार करें ये उपाय
लाल किताब के हिसाब से सूर्य अशुभ होने पर धन नहीं टिक रहा हो तो बंदरों को गुड़ खिलाएं, भूरे रंग की चींटियों के आगे सतनाजे का मिश्रण डालें। खाने पकाने के बाद चूल्हे या गैस की आग को दूध मारकर बुझाएं। बाहर किसी काम पर जाते समय मीठी चीज खाकर पानी पीएं। लाल किताब के हिसाब से चंद्र अशुभ होने पर धन नहीं टिक रहा हो तो चारपाई के सभी पायों में चांदी की कील लगाएं, चीनी या बताशा मिट्टी में दबा दें। लाल किताब के हिसाब से मंगल अशुभ होने पर धन नहीं टिक रहा हो तो अपने बच्चे के जन्मदिन पर मीठे के साथ नमकीन चीजें खिलाएं और गरीबों में अवश्य बाटें, छोटी आयु की लड़कियों को भोजन कराएं, हाथी दांत से बनी वस्तुएं घर में रखें।
लाल किताब के हिसाब से बुध अशुभ होने पर धन नहीं टिक रहा हो तो पीतल के बर्तन में गंगा जल भर कर रखें, घर की स्त्रियां नाक अथवा कान में छेद करवाकर सोने अथवा चांदी की कोई भी कील धारण करें। लाल किताब के हिसाब से बृहस्पति अशुभ होने पर धन नहीं टिक रहा हो तो केसर या हल्दी की तिलक लगाएं, अपने गुरु का सम्मान करें और उन्हें धन-वस्त्र से अलंकृत करें।
लाल किताब के हिसाब से शुक्र अशुभ होने पर धन नहीं टिक रहा हो तो मैले-कुचैले कपड़े न पहनें, रोज साफ-सुथरे धुले कपड़े पहनें, बड़ा बताशा अथवा चीनी से बने खिलौने बहते जल में प्रवाहित करें। लाल किताब के हिसाब से शनि अशुभ होने पर धन नहीं टिक रहा हो तो सरसों के तेल से भरा बर्तन किसी तालाब या नदी के पानी के पास रेत में दबा दें, बहते पानी में बादाम या नारियल बहाने से भी लाभ होता है। लाल किताब के हिसाब से राहु अशुभ होने पर धन नहीं टिक रहा हो तो काले रंग का चश्मा पहनें, चांदी का चौकोर टुकड़ा पास रखें, जौ पानी में बहा दें। लाल किताब के हिसाब से केतु अशुभ होने पर धन नहीं टिक रहा हो तो अपनी बहन, बेटी, बुआ से कभी झगड़ा न करें। बच्चे के कान में सोने का कुंडल डाल दें। दो रंगा कंबल दान करें।
Tagsलालकिताबउपायखर्चोंब्रेकRedbookmeasureexpensesbreakजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





