- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए महिलाएं क्यों...
धर्म-अध्यात्म
जानिए महिलाएं क्यों पहनती हैं सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां
Tara Tandi
23 July 2022 10:18 AM GMT
![जानिए महिलाएं क्यों पहनती हैं सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां जानिए महिलाएं क्यों पहनती हैं सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/23/1817298-15.webp)
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में माता पार्वती संग शिवजी की पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में शिवजी की विधि पूर्वक पूजा-उपासना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खासकर, विवाहित महिलाओं के सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अविवाहित युवक और युवतियों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। इसके लिए सावन के महीने में सच्ची श्रद्धा से शिवजी की पूजा भक्ति की जाती है। इस मौके पर महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनती हैं। ऐसा करने से उनपर भगवान शिव संग विष्णुजी की कृपा बरसती है। लेकिन क्या आपको पता है कि सावन के महीने में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां क्यों पहनती हैं? अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-
क्या है महत्व
शास्त्रों की मानें तो भगवान शिवजी को हरा रंग अति प्रिय है। यह रंग प्रेम, प्रसन्नता, खुशी, सुख और सौभाग्य का प्रतीक होता है। इस महीने चोरों तरफ हरियाली छा जाती है। बम भोले के जयकारे से वातावरण गूंज उठता है। चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल रहता है। मंदिर और मठों को सजाया जाता है। शिव धनु बजती रहती है। श्रद्धालु शिव जी को मनाने के लिए उनके दूत भूत की वेशभूषा धारण करते हैं। इस मौके पर कांवड़ यात्रा भी की जाती है।
वहीं, महिलाएं शिवजी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने हेतु सावन के महीने में हरे रंग के वस्त्र और हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं। साथ ही शिवजी की पूजा हरे रंग के बिल्व पत्र, भांग, धतूरा आदि चीजों से की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि हरे रंग का आवरण करने से व्यक्ति पर प्रकृति की कृपा बरसती है। भगवान श्रीहरि विष्णु जी को भी हरा रंग अति प्रिय है। इसके अलावा, ज्योतिष बुध ग्रह मजबूत करने के लिए हरे रंग का वस्त्र पहनने की सलाह देते हैं। साथ ही भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने की सलाह देते हैं।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story