धर्म-अध्यात्म

जानिए मुस्लिमों के लिए क्यों खास है ,शब-ए-बारात

Admin4
22 March 2021 11:19 AM GMT
जानिए मुस्लिमों के लिए क्यों खास है ,शब-ए-बारात
x
शब-ए-बारात पर्व मुस्लिमों के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शब ए बारात 2021: शब-ए-बारात पर्व मुस्लिमों के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। ये पर्व शाबान महीने की 14वीं तारीख को सूर्यास्त के बाद शुरू होकर 15वीं तारीख की रात तक मनाया जाता है। ऐसी मान्यता कि इस रात सच्चे दिल से अगर अल्लाह की इबादत की जाए और अपने गुनाहों से तौबा की जाए तो अल्लाह इंसान को हर गुनाह से बरी कर देता है। इस बार ये पर्व 28 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक मनाया जाएगा।

क्यों खास है शब-ए-बारात? कई जगह इस दिन दुनिया से विदा हो चुके पूर्वजों की कब्रों पर जाकर उनके हक में दुआ की जाती है। इस्लामिक मान्यताओं अनुसार इस रात को हर तरह के फैसले होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन इस दिन अल्लाह अपने बंदों के कर्मों का लेखा जोखा करता है और कई सारे लोगों को नरक से आजाद भी कर देता है। इसी वजह से मुस्लिम लोग इस पर्व वाले दिन रात भर जागकर अल्लाह की इबादत करते हैं। इस्लामिक मान्यताओं अनुसार इस रात को अगर सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करते हुए अपने गुनाहों से तौबा की जाए तो अल्लाह इंसान के हर गुनाह को माफ कर देता है।
शब-ए-बारात कैसे मनाया जाता है? इस दिन गरीबों में इमदाद बांटने की परंपरा है। इस दिन मुस्लिम लोग मस्जिदों में और कब्रिस्तानों में इबादत के लिये जाते हैं। इसके साथ ही घरों को सजाया जाता है और लोग अपने समय को प्रर्थना करते हुए बिताते हैं। इस दिन लोग नमाज पढ़ने के साथ अल्लाह से अपने पिछले साल हुए गुनाहों की माफी मांगते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अल्लाह कई सारी रुहों को जहुन्नम से आजाद करते हैं। इसके साथ इस दिन लोगो द्वारा हलवा खाने की भी परंपरा है।
जिसके पीछे की मान्यता ये है कि इस दिन उहुद की लड़ाई में मुहम्मद साहब का एक दांत टूट गया था। जिस कारण इस दिन उन्होंने हलवा खाया था, यहीं कारण है कि इस दिन हलवा खाना सुन्नत माना गया है। ऐसा सुन्नी संप्रदाय के लोग मानते हैं। वहीं शिया संप्रदाय के लोगों का मानना है कि इस दिन आखरी शिया इमाम मुहम्मद अल महीदी का जन्म हुआ था। जिस कारण शिया संप्रदाय के लोगों के लिए ये जश्न का दिन माना जाता है।




Next Story