धर्म-अध्यात्म

हिंदू धर्म में ऋषि मुनी सिर पर चुटिया क्यों रखते हैं, जानिए

Tara Tandi
1 Jan 2022 5:29 AM GMT
हिंदू धर्म में ऋषि मुनी सिर पर चुटिया क्यों रखते हैं, जानिए
x
अक्सर भारतीयों में माना जाता है की एक गोत्र में शादी नहीं की जाती इसके कई कारण हो सकते है जिनमे से कुछ तो हम जानते है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर भारतीयों में माना जाता है की एक गोत्र में शादी नहीं की जाती इसके कई कारण हो सकते है जिनमे से कुछ तो हम जानते है और कुछ नहीं आइए हम उन कारणों से ही आपको रूबरू करवाते है। नजदीकी रिश्तेदारों में जींस सेपरेट (विभाजन) नही हो पाता और जींस लिंकेज्ड बीमारियाँ जैसे हिमोफिलिया, कलर ब्लाईंडनेस, और एल्बोनिज्म होने के चांस होते है।

हिंदू परम्पराओं से जुड़े ये वैज्ञानिक तर्क:
कान छिदवाने की परम्परा:
भारत में लगभग सभी धर्मों में कान छिदवाने की परम्परा है। वैज्ञानिक तर्क- दर्शनशास्त्री मानते हैं कि इससे सोचने की शक्त‍ि बढ़ती है।
माथे पर तिलक: महिलाएं एवं पुरुष माथे पर कुमकुम या तिलक लगाते हैं। वैज्ञानिक तर्क- आंखों के बीच में माथे तक एक नस जाती है। कुमकुम या तिलक लगाने से उस जगह की ऊर्जा बनी रहती है।
भोजन की शुरुआत तीखे से और अंत मीठे से: जब भी कोई धार्मिक या पारिवारिक अनुष्ठान होता है तो भोजन की शुरुआत तीखे से और अंत मीठे से होता है। वैज्ञानिक तर्क है कि तीखा खाने से हमारे पेट के अंदर पाचन तत्व एवं अम्ल सक्रिय हो जाते हैं। इससे पाचन तंत्र ठीक तरह से संचालित होता है। अंत में मीठा खाने से अम्ल की तीव्रता कम हो जाती है। इससे पेट में जलन नहीं होती है।
सिर पर चोटी: हिंदू धर्म में ऋषि मुनी सिर पर चुटिया रखते थे। आज भी लोग रखते हैं। वैज्ञानिक तर्क- जिस जगह पर चुटिया रखी जाती है उस जगह पर दिमाग की सारी नसें आकर मिलती हैं। इससे दिमाग स्थ‍िर रहता है और इंसान को क्रोध नहीं आता, सोचने की क्षमता बढ़ती है।
क्यों लगाया जाता है सिंदूर: शादीशुदा हिंदू महिलाएं सिंदूर लगाती हैं। वैज्ञानिक तर्क है कि सिंदूर में हल्दी, चूना और मरकरी होता है। यह मिश्रण शरीर के रक्तचाप को नियंत्रित करता है। चूंकि इससे यौन उत्तेजनाएं भी बढ़ती हैं, इसीलिये विधवा औरतों के लिये सिंदूर लगाना वर्जित है।



Next Story