धर्म-अध्यात्म

जानें क्यों घबराते हैं राहु से लोग? कब नुकसान पहुंचाता है

Triveni
17 Dec 2020 4:45 AM GMT
जानें क्यों घबराते हैं राहु से लोग? कब नुकसान पहुंचाता है
x
ज्योतिष में राहु का बड़ा नाम है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु को बुरा और अशुभ ग्रह माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ज्योतिष में राहु का बड़ा नाम है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु को बुरा और अशुभ ग्रह माना जाता है। कुंडली में राहु के अशुभ भाव में होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि बीमारियां और असफलता पीछा करने लगती है। राहु और केतु का संयोग कालसर्प योग का निर्माण करते हैं। आइए जानते हैं राहु और इसका अन्य ग्रहों के साथ जब-जब युति बनता है, तब-तब इसका व्यापक असर पड़ता है।

1. राहु और चंद्रमा
जब राहु और चंद्रमा की युति बनती है, तो उस योग के कारण व्यक्ति को मानसिक परेशानियां आने लगती हैं। इस युति से जिन जातकों की कुंडली में असर होता है उसका प्रभाव पड़ता है।
2. राहु और सूर्य
जब कुंडली में राहु और सूर्य का योग बनता है, तब इस योग का प्रभाव नकारात्मक रहता है। सूर्य और राहु की युति से पिता और पुत्र में विवाद पैदा होने लगता है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान राहु सूर्य का ग्रास करता है।

3. राहु और मंगल
ज्योतिष के अनुसार, जब-जब राहु और मंगल की युति होती है, तब अंगारक योग का निर्माण होता है। इस योग के निर्माण से प्रभावित जातकों को खून से संबंधित परेशानियां बढ़ जाती हैं। यह योग भाई के लिए अशुभ रहता है।
4. राहु और बुध
जब-जब राहु और बुध की युति होती है, तब व्यक्ति को सिर से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं।
5. राहु और गुरु
राहु और गुरु का योग शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव रहता है। जब भी राहु और गुरु की युति बनती है तब ऐसे व्यक्ति की आयु लंबी होती है। लेकिन समय-समय पर जीवन में छोटी-छोटी परेशानियां बनी रहती हैं।
6. राहु और शुक्र
जब भी राहु की युति शुक्र ग्रह के साथ बनती है, तब शुक्र का शुभ प्रभाव राहु के कारण समाप्त हो जाता है। शुक्र ग्रह के साथ युति होने पर व्यक्ति गलत संगति का शिकार बन जाता है।
7. राहु और शनि
जब राहु और शनि का योग बनता है, तब व्यक्ति बहुत ही रहस्यमयी हो जाता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु और शनि की युति बन जाती है, तब ऐसा व्यक्ति गलत तरीके से पैसे कमाना शुरू कर देता है।
8. राहु के खराब होने के संकेत
कुंडली में राहु के खराब होने पर व्यक्ति के घर-परिवार में कलह होने लगती है। अचानक शत्रुओं की संख्या बढ़ने लगती है। आर्थिक नुकसान होने लगता है। घर में रखें सामान खराब होने लगते हैं।
राहु के अशुभ प्रभाव
जब किसी की कुंडली में राहु अशुभ प्रभाव डालता है तब व्यक्ति को अपमान सहना पड़ता है। राहु के अशुभ प्रभाव से असफलता मिलने लगती है। व्यक्ति नशे का आदी होने लगता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु प्रबल होता है, वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाता है। नैतिकता में लगातार गिरावट होने लगती है।


Next Story