धर्म-अध्यात्म

जानिए क्यों अशुभ माना जाता है खाने की थाली में तीन रोटी परोसना

Tara Tandi
7 April 2022 5:53 AM GMT
जानिए क्यों अशुभ माना जाता है खाने की थाली में तीन रोटी परोसना
x
हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। पूजा-पाठ से लेकर व्रत-त्योहार और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। पूजा-पाठ से लेकर व्रत-त्योहार और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया गया है। इसमें सोने-जागने, खाने-पीने और उठने-बैठने तक के नियमों का जिक्र है। इसके अलावा कई चीजों को शुभ और अशुभ संयोग से जोड़ कर देखा जाता है। जैसे कि 3 अंक या नंबर को शुभ नहीं माना जाता। खासतौर पर खाने-पीने की चीजों के मामले में इस बात का ध्यान दिया जाता है कि तीन की संख्या में कुछ न दिया जाय और न ही लिया जाय। इसके अलावा किसी को भोजन की थाली में एक साथ 3 रोटियां भी नहीं परोसी जाती हैं। खाना परोसते समय पहली बार में सिर्फ दो या चार रोटियां ही दी जाती हैं। लेकिन क्या इसके बारे में आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों थाली में तीन रोटी नहीं दी जाती है और इसके पीछे की वजह क्या है....

क्यों नहीं परोसते तीन रोटी
हिंदू धर्म में कभी भी थाली में तीन रोटी नहीं परोसी जाती, क्योंकि थाली में 3 रोटियां रखना मृतक के भोजन के समान माना जाता है। थाली में 3 रोटी तब रखी जाती है जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और उसके त्रयोदशी संस्कार से पहले उसके नाम की थाली लगाई जाती है, उस दौरान 3 रोटियां रखी जाती हैं।
मान्यता है कि तीन रोटी वाली थाली मृतक को समर्पित की जाती है और इसे सिर्फ परोसने वाला ही देख सकता है। इसके अलावा कोई और नहीं। इसलिए किसी भी जीवित व्यक्ति को तीन रोटी नहीं परोसनी चाहिए।
इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति थाली में एक साथ 3 रोटी रखकर खाता है तो उसके मन में दूसरों के प्रति शत्रुता का भाव उत्पन्न होता है। यही वजह है कि थाली में एक साथ 3 रोटी रखने के लिए मना किया जाता है। सिर्फ रोटी ही नहीं बल्कि खाने वाली कोई भी चीज 3 की संख्या में नहीं परोसनी चाहिए।
3 को माना गया है अशुभ अंक
दरअसल, प्राचीन समय से ही पूजा पाठ या किसी भी शुभ काम के लिहाज से 3 अंक को अशुभ माना जाता है। पूजा में भी कोई चीज जोड़े में चढ़ाई जाती है लेकिन 3 की संख्या में कुछ भी चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 3 क्यों नहीं माना जाता सही
वहीं विज्ञान की नजर से देखें तो व्यक्ति को एक साथ ज्यादा भोजन करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खाना चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति के लिए एक बार में एक कटोरी दाल, सब्जी, चावल और दो रोटी पर्याप्त होता है। इससे ज्यादा भोजन करने पर मोटापा बढ़ सकता है इसके अलावा सेहत संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
Next Story