धर्म-अध्यात्म

जानिए गुरुवार के दिन आपका शुभ अंक और लकी कलर कौन होगा

Tara Tandi
2 Dec 2021 3:07 AM GMT
जानिए गुरुवार के दिन आपका शुभ अंक और लकी कलर कौन होगा
x
दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
भाई-बहन से विवाद हो सकता है। छात्र पढ़ाई को लेकर आज सतर्क रहें, शेयर सट्टा, लॉटरी द्वारा हानि हो सकती है। नौकरी-पेशा लोगों के बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - सफेद
अंक 2
आज संभल कर चलने का दिन है। शत्रु से हानि हो सकती है। अहंकार आपके घरेलू रिश्तों में दरार ला सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बच्चों के भविष्य के लिए आप बीमा पॉलिसी को लेकर विचार कर सकते हैं।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- हल्का पीला
अंक 3
दिन मिला जुला रहेगा। आय और व्यय समान रूप से रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कार्यों में बाधा डाल सकती है। धैर्य रखें। क्रोध आपके रिश्तों को खराब कर सकता है।
शुभ अंक -10
शुभ रंग - नीला
अंक 4
आज के दिन आपको निवेश करने से बचना चाहिए। जितना आपने सोचा था, आपका परिवार उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। अपने स्वभाव और रूप-रंग को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज आपका वैवाहिक जीवन प्यार और उल्लास भरा रहेगा।
शुभ अंक -18
शुभ रंग - हल्का नीला
अंक 5
आज का दिन फलदायक है। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द मिलेगा। भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो पेपर ध्यान से पढ़ें। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। काम काज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - सिल्वर
अंक 6
आज लाभ का दिन है। जीवन साथी से दूरियां हो सकती हैं। आंख में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। अपने करियर पर विशेष फोकस रहेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - काला
अंक 7
अपने दस्तावेज संभाल कर रखें। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ लें। पुत्र का साथ मिलेगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- नारंगी
अंक 8
आज आप मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे। अपनी प्रवृति पर काबू रखें। नए प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम- प्रसंग, फेसबुक, व्हाटसअप आदि सोशल नेटवर्किंग में अपना समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
अंक 9
छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर बेफिक्र रहेंगे। जो विद्यार्थी ऊंची शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। उन्हें जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
Next Story