धर्म-अध्यात्म

जानिए बुध ग्रह के उदित होने से किन राशि वालों को होगा लाभ

Tara Tandi
11 April 2022 6:04 AM GMT
जानिए बुध ग्रह के उदित होने से किन राशि वालों को होगा लाभ
x

जानिए बुध ग्रह के उदित होने से किन राशि वालों को होगा लाभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। बुद्धि और व्यापार के दाता बुधदेव मेष राशि में 12 अप्रैल को उदित होने जा रहे हैं। ज्योतिष के मुताबिक, सूर्य के करीब जब कोई ग्रह आ जाता है तो उसकी शक्तियां कम हो जाती हैं। वहीं सूर्य के उस ग्रह से दूर जाने पर वह ग्रह उदित होता है। जानें बुध ग्रह के उदित होने से किन राशि वालों को होगा लाभ-

मिथुन- बुध ग्रह का उदित होना आपके लिए लाभकारी रहेगा। बुध आपके 11वें भाव में उदित हो रहे हैं। जिसे लाभ व आय का स्थान माना गया है। इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में मुनाफे के योग बनेंगे। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव हैं। बुधदेव को बुद्धि व व्यापार का कारक माना जाता है। इस समय आप बुद्धि से धन कमाने में सफल रहेंगे।
कर्क- कर्क राशि वालों के दशम भाव में बुध उदित होने जा रहे हैं। जिसे कर्म व करियर का स्थान कहा जाता है। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपके प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापार में आशातीत सफलता हासिल हो सकती है। विदेश से धन लाभ के योग बनेंगे। आपकी कार्यशैली में निखार आएगा
मीन- मीन राशि के दूसरे भाव में बुध उदित होंगे। जिसे धन व वाणी का स्थान कहा जाता है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका धन आपको प्राप्त हो सकता है। शिक्षा व मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए बुध का उदित होना लाभकारी रहेगा। मीन राशि वालों को इस समय हर काम में सफलता हासिल होगी।
Next Story