धर्म-अध्यात्म

जानिए देवगुरु बृहस्पति के उदय से किन राशि वालों को होगा भाग्योदय

Tara Tandi
26 March 2022 3:22 AM GMT
जानिए देवगुरु बृहस्पति के उदय से किन राशि वालों को होगा भाग्योदय
x

जानिए देवगुरु बृहस्पति के उदय से किन राशि वालों को होगा भाग्योदय

बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। गुरु ग्रह 24 फरवरी को अस्त हुए थे और फिर से 26 मार्च को उदित होने जा रहे हैं। गुरु ग्रह का उदय शाम 06 बजकर 38 मिनट पर होगा। गुरु के उदय होने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन भी शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं देवगुरु बृहस्पति के उदय होने से किन राशि वालों का भाग्योदय होने जा रहा है...

मेष राशि-
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
भाई-बहन से मदद मिल सकती है।
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
इन बर्थडेट वालों को मार्च के आखिरी सप्ताह में मिलेंगे शुभ समाचार, करेंगे तरक्की
मिथुन राशि-
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
मान- सम्मान मिलेगा।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
मार्च का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए वरदान के समान, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
तुला राशि-
कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
भाग्य का साथ मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
सूर्य, बुध के बाद अब शुक्र की बदलेगी चाल, मेष से लेकर मीन वालों पर पड़ेगा ये प्रभाव, देखें अपनी राशि का हाल
वृश्चिक राशि-
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
धन- लाभ हो सकता है।
लेन- देन के लिए समय शुभ है।
इस समय निवेश करना शुभ रहेगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Next Story