- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानें 29 जुलाई से किन...
धर्म-अध्यात्म
जानें 29 जुलाई से किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
Tara Tandi
21 July 2022 4:57 AM GMT

x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति की वक्री यानी उल्टी चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति की वक्री यानी उल्टी चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 29 जुलाई को गुरु ग्रह अपनी स्वराशि मीन में वक्री अवस्था में चलेंगे। गुरु की वक्री अवस्था का कुछ राशियों पर शुभ व कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें 29 जुलाई से किन राशि वालों को सावधान होने की जरूरत है, वरना आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह- सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस अवधि में आपको सेहत संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक बजट बिगड़ने के संकेत हैं। जिससे कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है। नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं।
तुला- तुला राशि वालों के लिए गुरु ग्रह की वक्री स्थिति लाभकारी साबित नहीं होगी। इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी पर्सनल बातों को हर किसी के साथ शेयर करने से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है। बेवजह के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं।
मकर- मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। गुरु ग्रह की उल्टी चाल मकर राशि वालों के लिए अशुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आप जल्दबाजी में फैसला लेकर धन हानि कर सकते हैं। व्यापारियों को पैसों के मामले में सतर्क रहना चाहिए। आपके मान-सम्मान पर आंच आ सकती है।
Tagshoroscope

Tara Tandi
Next Story