- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए सूर्यदेव के वृषभ...
जानिए सूर्यदेव के वृषभ राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को लाभ मिलने की है संभावना
![Know which zodiac signs are likely to benefit from Sun God entering Taurus Know which zodiac signs are likely to benefit from Sun God entering Taurus](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/09/1623969--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। जब भी कोई ग्रह किसी एक राशि में मौजूद होता है फिर किसी निश्चित समय में दूसरी राशि में परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी जातकों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से सूर्य हर एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। कुंडली में सूर्य के शुभ भाव में होने पर व्यक्ति को नौकरी, मान-सम्मान और धन लाभ होता है। सूर्य नौ ग्रहों के अधिपति के रूप में जाने जाते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत न हो तो वह जीवन में प्रसिद्धि, सफलता और अच्छे परिणाम हासिल नहीं कर पाता है। वहीं इसकी मजबूत स्थिति व्यक्ति को करियर में सफलता की बुलंदियों पर पहुंचा देती है। ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब 30 दिनों का समय लेता है। 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां ये एक महीने तक विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं सूर्यदेव के वृषभ राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है।