धर्म-अध्यात्म

जानें किन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा सूर्य गोचर

Tara Tandi
28 July 2022 5:26 AM GMT
जानें किन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा सूर्य गोचर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ऊर्जा, पराक्रम व साहस का कारक माना गया है। ग्रहों के राजा सूर्य का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 17 अगस्त को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर सूर्यदेव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के सिंह राशि में जाने का असर कुछ राशियों पर बेहद शुभ पड़ेगा। जानें किन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा सूर्य गोचर-

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी साबित होगा। आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य के प्रवेश करने से आपकी वाणी मधुर होगी। उच्चाधिकारियों संग संबंध मधुर होंगे। नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के स्थान में परिवर्तन संभव है। सूर्य गोचर के प्रभाव से लंबी अवधि से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है।

तुला- तुला राशि वालों को सूर्य गोचर से शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन 11वें भाव में हो रहा है। इस भाव को इनकम व आय का भाव कहा जाता है। सूर्य गोचर के प्रभावसे आपको आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापारियों को मनवांछित मुनाफा हो सकता है। निवेश का भी लाभ मिलेगा।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ समाचार लेकर आ सकता है। सूर्य गोचर आपकी राशि से दशम भाव में हो रहा है। जिसे कर्मक्षेत्र या जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए सूर्य गोचर की अवधि में आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन की तमन्ना रखने वालों की ख्वाहिश पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम से उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
Next Story