धर्म-अध्यात्म

जानिए गुरुवार के दिन कौन सा काम नहीं करना चाहिए

Tara Tandi
7 April 2022 7:00 AM GMT
जानिए गुरुवार के दिन कौन सा काम नहीं करना चाहिए
x

 जानिए गुरुवार के दिन कौन सा काम नहीं करना चाहिए 

हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। सप्ताह के कौन से दिन क्या करना चाहिए, किस दिन किस देवी या देवता की पूजा करनी चाहिए

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। सप्ताह के कौन से दिन क्या करना चाहिए, किस दिन किस देवी या देवता की पूजा करनी चाहिए इन सब का विधान है। इसके अलावा यात्राओं को लेकर भी कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसा ही एक दिन है गुरुवार। वैसे तो ये दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। गुरुवार का दिन विष्णु जी और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन कुछ कामों को न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इस दिन यात्रा करने से पहले दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए और किस दिशा में यात्रा भी नहीं करनी चाहिए...

गुरुवार के दिन इस दिशा में यात्रा करने से बचें
मान्यता है कि गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशूल होता है इसलिए इस दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि गरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा कष्ट देने वाली होती है। यदि जरूरी काम की वजह से इस दिशा में यात्रा कर रहे हैं तो दही या जीरा खाकर घर से बाहर निकलें।
कपड़े नहीं धोने चाहिए
यात्रा के अलावा गुरुवार के दिन कुछ काम ऐसे भी हैं जिन्हें करने की मनाही है। इस दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए। कहा जाता है कि साबुन के इस्तेमाल से इस दिन कपड़े धोना भगवान विष्णु को क्रोधित कर सकता है।
महिलाओं को सिर नहीं धोना चाहिए
गुरुवार के दिन सिर भी नहीं धोना चाहिए। कोशिश करें कि इस दिन साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि व्यक्ति को इस दिन नहाने से भी परहेज करना चाहिए।
नाखून नहीं काटने चाहिए
मान्यता है कि गुरुवार के दिन नाखून भी नहीं काटने चाहिए, क्योंकि इससे धन-संपत्ति में कमी आती है। इसलिए इस दिन नाखून काटने से भी परहेज करना चाहिए।
खिचड़ी के सेवन से करें परहेज
कहा जाता है कि गुरुवार के दिन घर में खिचड़ी भी नहीं बनानी चाहिए। इस दिन खिचड़ी बनाना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन न ही खिचड़ी बनानी चाहिए और न खानी चाहिए।
पुरुष न करें ये काम
साथ ही कहा जाता है कि गुरुवार के दिन पुरुषों को दाढ़ी नहीं बनानी चाहिए। इससे गुरु कमजोर होता है और जीवन में बाधाएं आती हैं।
Next Story