धर्म-अध्यात्म

जानिए शुक्रवार के दिन आपका मूलांक, लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा रहेगा

Tara Tandi
11 Dec 2021 3:03 AM GMT
जानिए शुक्रवार के दिन आपका मूलांक, लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा रहेगा
x
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक- 1
जिन जातकों का मूलांक 1 होता है उनके लिए दिन उन्नतिशील रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पैसों के मामले में मजबूत रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पैसों से संबंधित कार्यों में रूकावटें आ सकती हैं। आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न करें।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- हरा
अंक- 2
जो जातक बिजनेस में लगे हुए हैं उनके लिए लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। आपको ज्ञान बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आपको प्रभावित करेंगी। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और खर्च भी बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- बैंगनी
अंक- 3
दिन खत्म होने पर आपको रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आज दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी छोटी बात पर नाराज हो सकता है। उसे मनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 4
व्यापारिक मामले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पूरा जोश और उत्साह रहेगा। अधिक व्यस्तता के कारण आप स्वयं व परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे रिश्तों में तनाव रहेगा। वैवाहिक जीवन में हंसी-खुशी बिखेरेंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
अंक- 5
नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। धन के मामले के लिए दिन सामान्य रहेगा। नए काम की शुरूआत हो सकती है। इस समय कोई रचनात्मक कार्य संपन्न हो सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल शीघ्र मिल सकता है। व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे, तो असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक- 6
आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। आप योग तथा मनोरंजन का सहारा लें, इससे आप मानसिक रूप से प्रसन्न रह सकते हैं। शादीशुदा जीवन शानदार तरीके से व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लेमन
अंक- 7
मकान संबंधी कार्यों में आ रही दिक्कतें शीघ्र दूर हो सकती हैं। घर में किसी रिश्तेदार के आने से खुशी महसूस होगी। धन लाभ के योग बने हुए हैं। विभिन्न स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे सकती हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला
अंक- 8
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज का समय व्यवसाय को आगे बढ़ाने का है और आप काफी हद तक सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को मन के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन विचलित रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- पीला
अंक- 9
किसी महत्वपूर्ण वस्तु की खरीदारी करेंगे। मेहनत खूब करेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएगा। पुराने मित्र मिलेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेमी से मतभेद बढ़ेगा।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग - पीला
Next Story