धर्म-अध्यात्म

जानिए बुधवार के दिन कौन सा रहेगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Tara Tandi
8 Dec 2021 3:09 AM GMT
जानिए बुधवार के दिन कौन सा रहेगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग
x
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आज का दिन शुभ और संपत्तिदायक साबित होगा। आपकी प्रतिभा उभर कर सामने आएगी। मीडिया से संबंधित जुड़े हुए लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है। अधिक व्यस्तता के कारण थका हुआ महसूस करेंगे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी करेंगे।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला
अंक 2
आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। घर में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। बच्चों के साथ घूमने–फिरने मौज-मस्ती का कार्यक्रम बना सकते हैं। नए संबंध की बजाय पुराने ही अनुबंध होंगे। माता-पिता आदि के स्वास्थ्य की समस्या आपकी चिंता का कारण हो सकती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
अंक 3
आज आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। घर परिवार, व्यवसाय और नौकरी में तालमेल बैठेगा। समय को आप अपनी जरूरत के आधार पर समायोजित कर पाएंगे। परिवार एवं प्रियजनों का सहयोग रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मैजेंटा
अंक 4
आप अपने व्यवसाय काम-धन्धे में बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ेंगे। सरकारी कार्य बनेगें। उच्च पदाधिकारियों से संबंध अच्छा बना कर रखें। परिवार के लोग मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहेंगे। यात्रा एवं भागदौड़ व परिश्रम करना पड़ सकता है। इसका फल आपको अवश्य मिलेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
अंक 5
आपको जीवन के हर पहलू पर कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। व्यवस्थित व बेहतर से बेहतर काम करें। सारी रूकावटों को पार करने के बाद सफलता मिल सकती है। तनाव व चिंताओं से घिर सकते हैं। किसी पार्टी या समारोह में जाने की तैयारियां मन को खुशी व आनन्द से भर देंगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 6
आज बिजनेस के संबंध में आपकी नए लोगों के साथ पार्टनरशिप हो सकती है। विभागीय परीक्षा का परिणाम अनुकूल हो सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। पारिवारिक सुख-शांति बना कर रखें। संतान की शिक्षा पर पैसे खर्च हो सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
अंक 7
संपत्ति की खरीदारी का योग बन रहा है। नए वाहन से आजीविका के साधनों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। संतान के करियर आदि को लेकर थोड़ी सी चिंता रह सकती है। प्रेमी-प्रेमिका के संबंधों में मधुरता रहेगी।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-केसरिया
अंक 8
व्यापार व कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। लेन-देन एवं रुपयों सम्बन्धी मामलों में पूरी सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। अपने निजी संबंधों में किसी पर भी भरोसा और विश्वास न करें।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 9
आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से संबंधित कार्य बिना अवरोध के पूर्ण हो सकते हैं। आप यात्रा भी कर सकते हैं, लेकिन यात्रा ज्यादा फायदेमंद नहीं होगी। कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है। जीवनशैली में बदलाव लाएंगे। आपका जीवनसाथी अच्छा सहयोग करेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाइट गोल्डन
Next Story