धर्म-अध्यात्म

जानिए सावन के महीने में किन पौधों को लगाने से मिलेगी शिव की कृपा

Tara Tandi
6 July 2022 10:51 AM GMT
जानिए सावन के महीने में किन पौधों को लगाने से मिलेगी शिव की कृपा
x
आषाढ़ पूर्णिमा के बाद सावन के महीने की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आषाढ़ पूर्णिमा के बाद सावन के महीने की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। इस बार इस पवित्र माह की शुरुआत 14 जुलाई गुरुवार के दिन से हो रही है। सावन को शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस माह में देवों के देव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना करने से भोले शंकर प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से सभी कष्टों को हर लेते हैं। मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में प्रत्येक सोमवार का व्रत और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। इस माह में जो भी जातक सोमवार व्रत रखते हैं और शिवलिंग की आराधना करते हैं, भोले शंकर उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसके अलावा हिंदू धर्म में मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी की कृपा पाने के लिए घर में कुछ पौधे लगाए जाएं तो भगवान शिव जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं सावन महीने में किन पौधों को लगाने से शिव की कृपा प्राप्त हो सकती है...

धतूरे का पौधा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धतूरा भगवान शिव को बेहद प्रिय है। कहा जाता है कि इसमें भगवान शिव का वास होता है। ऐसे में सावन माह में धतूरा लगाने की सलाह दी जाती है। यदि इस माह में धतूरा लगाया जाता है तो ये बहुत ही फलदायी होता है। इससे भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
शमी का पौधा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा बड़ा ही मंगलकारी माना गया है। सावन के महीने में ये पौधा घर में लगाने से भोलेनाथ खुश होते हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। साथ ही घर में शमी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
बिल्व वृक्ष
भगवान भोलेनाथ की पूजा में हमेशा बिल्व पत्र यानी बेल पत्र का इस्तेमाल जरूर होता है। मान्यता है कि बिल्व वृक्ष यानी बेल के वृक्ष में माता लक्ष्मी का वास होता है। सावन के महीने में जो व्यक्ति बेल का पौधा लगाता है और इसकी पूजा करता है उस पर भगवान शिव के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।
चंपा का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, केले, चंपा, और केतकी का पौधा लगाना बेहद लाभकारी होता है। इस पौधे को अगर घर में लगा लिया जाए, तो आपको कई तरह की परेशानियों से निजात मिलती है। साथ ही शिव जी कृपा बनी रहती है।
केले का पौधा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केले का पौधा घर की नकारात्मकता को दूर करता है। सावन माह में केले का पौधा लगाना बहुत अच्छा होता है। इस पौधे को घर में लगाने से भगवान विष्णु के साथ शिव जी कृपा प्राप्त होती है।
Next Story