धर्म-अध्यात्म

जानिए किन लोगों को सताने पर शनि देव हो जाते हैं क्रोधित

Tara Tandi
6 Aug 2022 6:08 AM GMT
जानिए किन लोगों को सताने पर शनि देव हो जाते हैं क्रोधित
x
शनि देव (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा जाता है. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शनि देव (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा जाता है. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है. ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन शनि देव की विधि विधान से पूजा करने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है. शनि देव के नाराज होने पर व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से घिर जाता है. यही वजह है कि अमूमन लोग ऐसे प्रयास करते हैं कि शनि देव नाराज होने की बजाय उनके ऊपर अपनी कृपा बनाएं रखें, लेकिन कई बार जाने-अनजाने में व्यक्ति से ऐसे कार्य हो जाते हैं, जिसे शनि देव नाराज हो जाते हैं. किसी भी पीड़ित को परेशान करना सहित ऐसे कई कार्य हैं, जिससे शनि देव क्रोधित हो जाते हैं और इससे व्यक्ति को बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद पांडे से कि आखिर किन लोगों को सताने पर शनि देव क्रोधित हो जाते हैं…

इन लोगों को सताना पड़ा सकता है भारी
कमजोर, महिला व नौकर को सताने वाले लोगों पर शनि देव क्रोधित होते हैं. ऐसे लोगों को न्याय के देवता शनि देव दंड देते हैं. ऐसे कमजोर लोगों को कभी सताना नहीं चाहिए, बल्कि इनकी मदद करनी चाहिए. इनका सहारा बनने वाले लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है.
छल कपट करने वालों से भी नाराज रहते हैं शनि देव
दूसरों के साथ छल, कपट, धोखाधड़ी करने वालों पर भी शनि देव की बुरी दृष्टि होती है. ऐसा करने वालों को शनि देव छोड़ते नहीं और उनके कर्मों की सजा तुरंत देते हैं.
दूसरों की बुराई करने वालों से क्रोधित रहते है शनि देव
इसके अलावा पीठ पीछे दूसरों की बुराई करने वाले व झूठ बोलने वालों लोगों पर भी शनि देव नाराज रहते हैं. ऐसे लोग चाहकर भी उन्नति नहीं कर पाते हैं. शनि देव ऐसे लोगों को उनके काम के अनुसार दंड देते हैं. ऐसे लोग आर्थिक नुकसान और परिवारिक कलह से परेशान रहते हैं.
पशु-पक्षियों को न करें परेशान
पशु-पक्षियों को परेशान करने वालों पर भी शनि देव क्रोधित होते हैं. पशु पक्षियों पर अत्याचार करने वालों को शनि देव कभी माफ नहीं करते हैं. ऐसे लोग इसी जीवन में शनि देव की बुरी दृष्टि के शिकार बने रहते हैं.
Tara Tandi

Tara Tandi

    Next Story