धर्म-अध्यात्म

जानिए साल 2021में कौनसी राशि का भाग्य रहेगा सबसे बुलंद, और किसको मिलेगा तक़दीर का साथ

Tara Tandi
31 Dec 2020 8:13 AM GMT
जानिए साल 2021में कौनसी राशि का भाग्य रहेगा सबसे बुलंद, और किसको मिलेगा तक़दीर का साथ
x
साल 2020 का आज अंतिम दिन है और लोग नए साल की स्वागत में जुटे हैं।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क| साल 2020 का आज अंतिम दिन है और लोग नए साल की स्वागत में जुटे हैं। हालांकि लोगों के मन में एक सवाल भी उठ रहा है कि आने वाला साल 2021 उनके लिए कैसा रहेगा। साल 2021 में क्या कहते हैं आपके सितारे? साल 2021 में कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। साल 2021 में किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से लेकर आए हैं साल 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

साल 2021 कई राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। कर्क, सिंह, कन्या, धनु, मीन और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए नया साल कई मायनों में लाभकारी सिद्ध होगा। इन राशियों में न सिर्फ धन और आय के स्रोत बढ़ेंगे, घर-परिवार में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। वहीं वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ लग्न वाले राशियों के लिए साल 2021 सामान्य रहेगा।

कई राशि वालों के करियर, बिजनेस, स्वास्थ्य, लव लाइफ, शिक्षा, परिवार और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2021 है।

आइये जानते हैं नए साल में मेष से लेकर राशि तक मीन भविष्यफल

मेष: वाले जातकों के लिए कलैण्डर वर्ष 2021 मिश्रित फलदायक रहेगा। राहु-केतु भी प्रतिकूलता के कारण धन संचय का अभाव रहेगा। कभी कभी वाणी पर संयम न रहने के कारण शत्रुता बढ़ेगी तथा आर्थिक हानि व कार्यो में रूकावट होगी। वर्ष के प्रारम्भ में नवीन कार्यो मे सफलता हासिल होगी।

वृष: के जातकों के लिए यह वर्ष औसत से कम फलप्रद रहेगा। मानसिक अशांति के कारण कार्य या कर्म में रूचि कम होगी। स्त्री को कष्ट तथा व्यर्थ में भागदौड़ के कारण शारीरिक कमजोरी से ग्रसित हो सकते हैं।

मिथुन: इस लग्न के जातकों के लिए यह कलैण्डर वर्ष अच्छा नहीं है। शारीरिक पीड़ा, जीवन साथी से मन मुटाव तथा मन्दा व्यापार के साथ यह वर्ष प्रारम्भ होगा। जिस किसी की भी आप सहायता या भला करेंगे वह उसे अन्यथा लेगा अर्थात बुरा मानेगा। वर्ष में पुराना डूबा हुआ या अटका हुआ पैसा व धन प्राप्त होगा। ।

कर्क: इस लग्न के जातकों के लिए यह वर्ष मध्यम फलप्रद रहेगा। वर्ष प्रारभ में शारीरिक कष्ट लेकिन प्रथम तीन माह में व्यापार तथा कारोबार अच्छा रहेगा। आगामी 6 माह में व्यापार में खींचतान तथा मानसिक चिंताएं बढ़ेगी। स्त्री तथा संतान को कष्ट तथा व्यय भी बढ़ेगा। वर्ष में आपका भाग्य साथ देगा तथा आय में वृद्धि होगी।

सिंह: वाले जातकों के लिए यह वर्ष मध्यम फलदायक रहेगा। किसी कार्य में पूर्ण सफलता की जगह आंशिक सफलता हासिल होगी। वर्ष के दौरान सेवा स्थानान्तरण एवं शत्रु वृद्धि तथा स्वास्थ्य खराब रहने का योग बनेगा।

कन्या: इस लग्न के जातकों के लिए यह कलैण्डर वर्ष सामान्य व साधारण फलदायक रहेगा। वर्ष प्रारम्भ में शारीरिक पीड़ा व अपमान का सामना करना पड़ सकता है तथा संतान को कष्ट व घर मे अशांति का वातावरण रहेगा। 4 सितम्बर से 20 नवम्बर के मध्य व्यापार तथा व्यवसाय मे लाभ एवं श्रेष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा तथा अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

तुला: वाले जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा नहीं है। शरीर में रोग पीड़ा के साथ वर्ष में धन हानि होने के योग बनेंगे। पारिवारिक अनबन के कारण मन बेचेन रहेगा। गुप्त शत्रु आर्थिक हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सितम्बर से नवम्बर माह अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: इस लग्न जातकों के लिए नया वर्ष साधारण फलदायक रहेगा। वर्ष का प्रारंभ अच्छे योग से होगा। व्यापार तथा व्यवसाय से फायदा, सेवा में होने पर मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वर्ष के दौरान पारिवारिक वातावरण में परिवर्तन होता रहेगा। 4 माह जून से सितम्बर के मध्य कार्यो मे बाधा आती रहेगी। आसानी से सफलता हासिल नही होगी।

धनु: इस लग्न के जातको के लिए कलैण्डर वर्ष अधिक अच्छा नहीं रहेगा। वर्ष के दौरान घर में क्लेष, शारीरिक पीड़ा, यात्रा में कष्ट, सेवा स्थानान्तरण के कारण, मन अशान्त रहेगा। व्यापार तथा पेशेवालों के लिए प्रगतिकारक रहेगा। विनियोग तथा प्रतिभूतियों में हानि होने की संभावना रहेगी।

मकर: इस लग्न के जातकों के लिए यह वर्ष औसत रहेगा। लेकिन संतान के अवसाद या विष्वासघात तथा शारीरिक कष्ट हो सकता है। नवीन कार्यो में में विश्वाषघात तथा उच्च अधिकारियों से पीडित होने के योग बनेंगे। अप्रैल से अगस्त माह के मध्य स्वास्थ्य नरम तथा शंकाए अधिक होगी लेकिन जून माह मे जीवन साथी को कष्ट तथा स्थानान्तरण के योग भी बनेंगे। इस समय व्यापार की आय पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा।

कुम्भ: इस लग्न के जातकों के लिए शनि की प्रारम्भिक साढ़े साती, लोहे के पांये के साथ तथा शष्ठेस चन्द्रमा के कारण अच्छा नहीं कहा जा सकता। अशान्त मन, भाई बन्धुओ के विरोध तथा अधिक धन व्यय के योग वर्ष में बनेंगे। 23 मई से असामान्य परिस्थितियां बनेगी। इस वर्ष में परिवार में मांगलिक कार्य का निष्पादन होगा।

मीन: इस लग्न के जातकों के लिए कलैण्डर वर्ष मे कुछ फलों को छोड़कर श्रेष्ठ फलों की अधिकता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान मर्यादा तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा व्यापार व्यवसाय में नवीनता के कारण लाभ तथा धन कमाने के अनेक अवसर मिलेंगे। सेवा वाले जातकों के उच्च अधिकारियों में मेलजोल बढ़ेंगे जिससे उन्हें लाभ होगा। धार्मिक यात्रा तथा धर्म पर व्यय करने के योग बनेंगे। परिवार मे मांगलिक कार्य से उत्साह एवं उमंग रहेगी।

Next Story