- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए मनोकामना पूर्ति...
जानिए मनोकामना पूर्ति के लिए राशि के अनुसार कौन से फूल अर्पित करने चाहिए...

जानिए मनोकामना पूर्ति के लिए राशि के अनुसार कौन से फूल अर्पित करने चाहिए...
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो कि 11 अप्रैल तक मनाई जाएगी। नवरात्रि का पहला दिन हिंदू नववर्ष का आरंभ भी माना जाता है। चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। इन नौ दिनों में मां जगदंबे की विधि-विधान से पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजा करते हैं और मां दुर्गा के प्रिय पकवानों का भोग लगाते हैं, ताकि माता रानी प्रसन्न होकर हमारी सभी मनोकामनाओं को पूरा करे दें। साथ ही मां जगदंबे की पूजा में फूल भी काफी महत्पूर्ण होते हैं। मान्यता है कि मां दूर्गा को लाल गुड़हल के फूल बेहद पसंद होते हैं। इसके अलावा, ज्योतिष के अनुसार आप नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के दौरान अपनी राशि अनुसार फूल अर्पित करके मां जगदंबे की कृपा पा सकते हैं। आइए जानते हैं मनोकामना पूर्ति के लिए राशि के अनुसार कौन से फूल अर्पित करने चाहिए...





