- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chandra Grahan जानें...

x
Chandra Grahan टेक न्यूज़ : साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 यानि कल लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण होली के साथ ही पड़ने वाला है। यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होने जा रहा है। साथ ही इस चंद्र ग्रहण को बहुत खास माना जा रहा है क्योंकि चंद्र ग्रहण ब्लड मून (लाल चंद्रमा) के रूप में दिखाई देगा। ज्योतिष में ग्रहण को एक खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। आइए जानते हैं कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं।
चंद्र ग्रहण का समय
साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 यानी कल सुबह 9:29 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:29 बजे खत्म होगा। हालाँकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 02 मिनट होगी।
रक्तिम चंद्रमा किस समय दिखाई देगा?
चंद्र ग्रहण सुबह 09:29 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:29 बजे समाप्त होगा। इस बीच, ब्लड मून का नजारा सुबह 11:29 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक देखा जा सकेगा।
चंद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा
साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। बल्कि यह चंद्र ग्रहण उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं
चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल के दौरान देवी-देवताओं की पूजा या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
ब्लड मून क्या है
जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में ढक जाएगा, तो उस पर सूर्य की रोशनी नहीं पड़ेगी। यह अंधेरे में चला जाएगा. लेकिन चाँद कभी भी पूरी तरह काला नहीं होता। यह लाल दिखने लगता है। इसीलिए कई बार पूर्ण चंद्रग्रहण को लाल या रक्त चंद्र भी कहा जाता है।
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
14 मार्च को होने जा रहे चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण वृषभ, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है और लाभ मिलने की भी संभावना है। इसके अलावा सिंह, तुला और मकर राशि के लिए यह चंद्र ग्रहण अशुभ माना जा रहा है।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें
1. चंद्र ग्रहण के दौरान गुस्सा न करें, गुस्सा करने से अगले 15 दिन आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं।
2. चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन न करें। इसके अलावा पूजा-पाठ करना भी वर्जित माना गया है।
3. चंद्र ग्रहण के दौरान किसी सुनसान जगह या श्मशान के पास नहीं जाना चाहिए। इस दौरान नकारात्मक शक्तियां बहुत हावी हो जाती हैं।
4. चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है।
5. ग्रहण काल के दौरान पति-पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख-शांति खराब हो सकती है।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें
1. चंद्र ग्रहण के दौरान केवल भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए, जो दस गुना फलदायी माने जाते हैं।
2. चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करना चाहिए और गरीबों को दान देना चाहिए।
3. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर का शुद्धिकरण करना चाहिए। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
4. ग्रहण के दौरान गायों को घास, पक्षियों को भोजन और जरूरतमंदों को कपड़े दान करने से कई गुना पुण्य मिलता है।
TagsChandra Grahanसूतक काल मान्यLunar eclipseSutak period is validजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





