धर्म-अध्यात्म

जानें कब लगेगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण

Ritisha Jaiswal
26 Jan 2022 8:33 AM GMT
जानें कब लगेगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण
x
साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा

साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा। जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण माना जा रहा है। यह दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए देश में सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव व सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण का समय-
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को रात 12 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ होगा, जो कि 4 बजकर 07 मिनट तक लगेगा। भारत में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इन 3 राशियों के लोग होते हैं बेहद विनम्र, हर कोई इनके स्वभाव का हो जाता है फैन
साल का कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण?
साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को 16:29 से शुरू होगा, जो 17:42 पर समाप्त होगा। इस ग्रहण को भारत के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा इसलिए भारत में ग्रहण का धार्मिक प्रभाव व सूतक काल मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरीपूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा।
1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।
2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।
3. सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
4. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।



Next Story