- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए कब से शुरू करना...
जानिए कब से शुरू करना चाहिए बृहस्पति देव का व्रत

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति देव को समर्पित है। गुरु बृहस्पति भगवान विष्णु के ही स्वरूप माने जाते हैं। इस दिन विधि-विधान से बृहस्पति देव की पूजा करने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुंडली में बृहस्पति की स्थिति खराब है तो आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, विवाह में रुकावट आना या फिर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बृहस्पति देव की स्थिति को ठीक करने के लिए गुरुवार का व्रत रखना शुभ माना जाता है। जानिए किस तरह रखें गुरुवार का व्रत और पूजा विधि।
कब से शुरू करना चाहिए बृहस्पति देव का व्रत
शास्त्रों के अनुसार, किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से व्रत रखा जा सकता है। इसके साथ ही अगर गुरुवार के साथ पुष्य नक्षत्र का संयोग हो तो उस दिन भी व्रत शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आप अपनी श्रद्धा के अनुसार 5, 7, 11, 16 या फिर साल के हिसाब से व्रत रख सकते हैं। व्रत पूरे होने के बाद पारण जरूर करें।
